मुंबई। एयरपोर्ट से
कस्टम विभाग की टीम ने तस्करी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से सवा दो किलो सोना पकड़ा है। इसके अलावा अधिकारियों ने
आरोपियों के पास से दो आईफोन भी जब्त किए है।
आरोपियों ने बताया कि यह
सोना वह दुबई से भारत लेकर पहुंचे थे। बरामद किए गए सोने को सिलेंडर के शेप
में कार वॉशिंग मशीन के अंदर छुपाकर रखा गया था। टीम ने बगैर कस्टम ड्यूटी
चुकाए लाए गए दोनों आईफोन को जब्त कर लिया है।
बरामद किए गए सोने
और आईफोन की कीमत तकरीबन 62 लाख 11 हजार रुपये है। पूछताछ में अहमद थमीज ने
अधिकारियों को बताया कि उन्हें यह सोना मुंबई एयरपोर्ट के बाहर इरशाद नाम
के एक शख्स को देना था।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope