भीलवाड़ा। 11 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसमें जिले में करीब 21 बैंचों का गठन किया गया हैं। इसमें से 14 बैंचों का तालुका स्तर पर गठन किया गया है। जिसमें करीब 6224 प्रकरणों को चिन्हित किया गया है और इनमें से करीब 2500 प्रकरणों को राजीनामे के माध्यम से निस्तारण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह बात शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश चन्द्र मीणा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। [@ Breaking News : अब घर बैठे पाए Free JIO sim होम डिलीवरी जानने के लिए यहाँ क्लिक करे]
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 11 फरवरी को पूरे जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसमें दीवानी, फौलदारी, राजस्व, पारिवारिक, श्रम व एससीएसटी के करीब 9396 प्रकरणों को चिन्हित किया गया है। जिनमें से 3172 मामले प्री-लिटिमेशन से सम्बन्धित हैं और बाकी के मामले 6224 लम्बित चल रहें हैं। इन चिन्हित करके हमने नोटिस भेजकर समझौते हेतू आमंत्रित किया है।
महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित, 215 सांसदों ने किया वोट
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से भी सवाल पूछने वाले बनो : प्रियंका गांधी
Daily Horoscope