• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ब्राह्मण समाज का सम्मान व दीपावली मिलन समारोह 23 को

23 and Diwali get-together to honor the Brahmin community - Palwal News in Hindi

पलवल। गांव नांगल ब्राह्मण में आगामी 23 अक्तूबर को जिला स्तरीय ब्राह्मण सम्मेलन सम्मान एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष पंडित लेखराज एडवोकेट ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। शर्मा ने बताया कि समारोह में बल्लभगढ़ से विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, पृथला से विधायक टेकचंद शर्मा व माट (यूपी) से पूर्व विधायक पंड़ित श्याम सुंदर शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार पंडित शिवचरण लाल शर्मा, पूर्व विधायक पंड़ित आनंद कौशिक, पूर्व विधायक पंडित आनंद शर्मा व पंड़ित नित्यानंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। उन्होने बताया कि समाज को एकजुट करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। समाज के नाम से गांव कुश्लीपुर में डेढ़ एकड़ जमीन मिली हुई थी, लेकिन गांव को नगर परिषद में शामिल होने से कुछ दिक्कते पैदा हो गई थी। नगर परिषद ने यह स्वीकृति प्रदान कर दी है कि उसका कुछ हिस्सा ब्राह्मण समाज के लिए दिया जाएगा। इस प्रकार की सभी समस्याओं से निपटने के बाद जल्द ही उस जमीन पर भगवान परशुराम भवन का निर्माण करया जाएगा। वहीं पलवल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंड़ित शम्भू पहलवान ने समाज के सभी लोगों से समाज उत्थान के कार्यो में बढ़-चढकर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर पंड़ित तुहीराम भारद्वाज, पंड़ित इंद्रपाल शर्मा, किशनचंद दीक्षित, पंडित धर्मचंद शर्मा, पंड़ित शंकरलाल शर्मा, पंड़ित महेंद्र शर्मा, पंड़ित जितेंद्र शर्मा व पंड़ित धर्मेंद शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी जिला ब्राहमण सभा पलवल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

Web Title-23 and Diwali get-together to honor the Brahmin community
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 23, diwali get-together to honor the brahmin community, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, palwal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved