• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चेकिंग के दौरान कार से मिली 20 लाख से ज्यादा की नई करंसी

20 lakh new currency seized in jhansi - Jhansi News in Hindi

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के टोल नाका पर चेकिंग के दौरान 20 लाख रूपये से अधिक के नए करंसी नोट बरामद किये गए हैं। चुनाव में पैसों के दुरूपयोग को रोकने और आचार संहिता की निगरानी के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस ने रुपये के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। बबीना थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार अपने सहकर्मियों के साथ हाइवे पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार से 20 लाख 50 हज़ार रुपये पुलिस को मिले। पुलिस ने छिंदवाड़ा के रहने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया और आयकर विभाग को भी सूचित किया। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद रुपये नई करंसी में है। रुपए के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। ब्यौरा न मिलने पर रुपये जब्त कर लिए जायेंगे। युवकों का कहना है कि वे व्यापारी हैं और ये रुपये व्यापारिक लेन-देन के है।

[@ प्रदेश में 4.48 लाख बेरोजगार पंजीकृत]

यह भी पढ़े

Web Title-20 lakh new currency seized in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 20, lakh, new, currency, seized, jhansi, up, uttar pradesh, police, babina, crime, up election, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved