इस्लामाबाद। इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के दो अन्य कर्मचारियों ने अवांछित घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान छोड दिया। उन पर जासूसी का आरोप लगाया गया है। जियो न्यूज के मुताबिक, राजनयिक सूत्रों ने दोनों कर्मचारियों पर भारतीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी होने का आरोप लगाया है। अधिकारियों में प्रथम प्रेस सचिव बीलबीर सिंह और जियोबालन सैंथल शामिल हैं। दोनों अधिकारी विदेशी उड़ान से बुधवार देर रात इस्लामाबाद हवाईअड्डे से रवाना हो गए हैं। इससे पहले अवांछित घोषित किए गए भारतीय उच्चायोग के सात में से तीन अधिकारी आठ नवंबर को भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। उनमें प्रथम वाणिज्यिक सचिव अनुराग सिंह, विजय कुमार वर्मा और मंधावन नंद कुमार शामिल हैं। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के सात अधिकारियों को जासूसी के आरोप में निष्कासित किया है। शेष तीन अधिकारियों के भी गुरुवार को ही वाघा सीमा के रास्ते भारत के लिए रवाना होने की संभावना है।
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope