जयपुर। संगीत के सुरों की गूंज और नृत्य की मनमोहक मुद्राओं ने माहौल को खुशनुमा रंग से रंग दिया। गुरुवार को मौका था विद्याधर नगर स्थित बियानी गल्र्स कॉलेज में वार्षिकोत्सव ब्लोसम-2017 का। छात्राओं ने नृत्य व गीत-संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला गणेश वंदना के साथ हुआ। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक दीया कुमारी व मोहन लाल गुप्ता, रजिस्ट्रार यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान देवेन्द्र कुमार शर्मा, संस्था प्रधान पुष्पा बियानी, चैयरमेन राजीव बियानी और एकेडमिक निदेशक डा. संजय बियानी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। छात्राओं ने नेचर डांस, बैले डांस, सूफी डांस आदि की रोचक प्रस्तुतियां दी। अन्य छात्राओं भी मंच पर प्रस्तुतियां दे रही छात्राओं के साथ खूब ताल से ताल मिलाई। इस अवसर पर वर्ष 2016-17 के विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, शैक्षणिक गतिविधियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैशन 2016-17 की वार्षिक रिर्पोट भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के प्रो. अनिल मेहता और एन. एम. शर्मा , सीएस इंडिया के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, पवन गोयल सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। [# इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
PM मोदी ने किया भारतीय प्रवासियों को संबोधित, कहा- आज दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर चलने की जरुरत है
जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों की सहमति नहीं आई है, आने के बाद ही होगी बैठक - नीतीश
हज 2022 के ट्रेनिंग कार्यक्रम में बोले नकवी: दशकों से हज सब्सिडी के बल पर चला सियासी छल
Daily Horoscope