गौरीगंज(सुल्तानपुर)। विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कराया गया है। जिसमें 16 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। चुनाव में 13 लाख से अधिक मतदाता अब अपना वोट डाल सकेंगे।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधान सभा मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य कराया गया है। इसके बाद गुरुवार को सूची का अनंतिम प्रकाशन कराया गया है। जिसमें कुल सोलह हजार मतदाता बढे़ है। पुनरीक्षण के दौरान 42 हजार वोटर बढे़ थे। जिसमे से 24 हजार मतदाताओं का नाम घट गया है।
इस प्रकार अब कुल 13 लाख 15 हजार 168 मतदाता सुची मे शामिल है। जो विधान सभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले की कुल जनसंख्या बीस लाख 91 हजार 316 है। इसमें पुरुष मतदाता छह लाख 99 हजार 665 है। वही महिला मतदाताओं की संख्या छह लाख 15 हजार 381 है। वही अन्य 122 मतदाता है। सूची का अंतिम प्रकाशन के बाद नई सूची को बूथों पर बीएलओ सौंपा जाएगा। जहां पर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकेंगे। साथ ही गड़बड़ी होने पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद उनके नामों आदि में संशोधन कराया जा सकेगा।
"विधान सभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन करा दिया गया है। जिसमें सोलह हजार मतदाता बढ़े है।"- एसएन यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, अमेठी
विधान सभावार महिला - पुरुष मतदाता
क्षेत्र पुरुष महिला अन्य
तिलोई 180724 157634 19
जगदीशपुर 165395 142266 27
गौरीगंज 176663 158461 31
अमेठी 174881 157020 45
प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..देखे तस्वीरें
मालवाहक विमान में पक्षी के टकराने की घटना के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर आपात स्थिति घोषित
उत्तराखंड : बद्रीनाथ धाम में हुई ताजा बर्फबारी,बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल से खुलेंगे..देखे तस्वीरें
Daily Horoscope