पलवल। शहर की कृष्णा कॉलोनी में गुरुवार उस समय हडक़ंप मच गया जब पुलिस के 150 से ज्यादा जवानों ने अचानक एक घर को घेर लिया। दरसल इस घर में एक तेंदुआ घुस गया जिसको काबू करने को लेकर यह कवायद की गई। इससे पहले इस तेंदुए ने वन विभाग के एक कर्मचारी को भी घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब छह बजे यह तेंदुआ एक झोंपड़ी के पास बैठा हुआ था। लेकिन अचानक ही उसके पीछ कुत्ते पड़ गए जिसके चलते यह एक घर में घुस गया। हालांकि उस वक्त घर में कोई नहीं था। इसकी जानकारी वन जीव व संरक्षण विभाग को दी गई। तो विभाग के कारण सिंह रावत तेंदुए को पकडऩे पहुंचे लेकिन तेंदुए ने उन्हें जख्मी कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। दोपहर बाद तक भी तेंदुए को पकडऩे की कोशिश जारी रही। [# ठगों ने बजाया कुंवारों का बैंड,ठगे लाखों] [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को उनके अहंकार के लिए फटकार लगाई, कहा देश में जो हो रहा है उसके लिए वह अकेले ही जिम्मेदार
ढाई साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ, पहले ही ऐसा करते तो महा विकास अघाडी का जन्म ही नहीं होता: उद्धव ठाकरे
Jagannath Rath Yatra 2022 : ओडिशा में शुरू होने के साथ ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
Daily Horoscope