आजमगढ़। पुलिस ने वाहन जांच करने के दौरान स्कार्पियो से 1.29 लाख रूपये बरामद किए हैं। स्कार्पियो में अवैध शराब भी मिली है। ऐसी स्थिति में पुलिस ने स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसको सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया।
यह गिरफ्तारी कप्तानगंज थाना पुलिस ने गौरा पुलिया गांव के पास से की। हुआ यह कि पुलिस यहां पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान ही पुलिस ने इस स्कार्पियो को रोका। इसकी चेकिंग के दौरान स्कार्पियो से 1.29 लाख रूपये बरामद हुआ। साथ ही स्कार्पियो में 105 शीशी अवैध शराब भी मौजूद थी। ऐसी स्थिति में पुलिस ने स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसे सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम अमरजीत यादव पुत्र पुरपत्तर यादव है। वह कप्तानगंज थानाक्षेत्र के बडसर खालसा गांव का रहने वाला है।
कार के धक्के से युवक की मौत
आजमगढ़। अनियंत्रित अल्टोकार के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह बाजार से वापस घर लौट रहा था। यह घटना अहरौला थानाक्षेत्र के टिकुरिया गांव के पास घटी। मृत युवक का नाम इन्द्रसेन उर्फ टिल्लू उम्र 32 वर्ष पुत्र चन्द्रबली है। वह फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के दखिनगांवा का रहने वाला था। किसी कार्यवश वह साइकिल से ही बाजार गया हुआ था। घर लौटते समय टिकुरिया गांव के पास अनियंत्रित अल्टो कार ने उसे धक्का मार दिया। स्थानीय लोग उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
काशी में विकास और विरासत का सपना धीरे-धीरे हो रहा साकार : पीएम मोदी
रुद्राक्ष सेंटर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री मोदी
'गदर 2' की सफलता से बेहद खुश धर्मेंद्र, कहा- 'किस्मत वाला होता है बाप वो...'
Daily Horoscope