• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बॉर्डर पर 10 संदिग्ध गिरफ्तार, 6 पाकिस्तानी भी शामिल

10 suspects arrested at the border, including Pakistan 6 - Barmer News in Hindi

बाड़मेर। भारत-पाक बॉर्डर पर पाक नागरिकों की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों में हडक़ंप मच गया। बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के प्रतिबंधित इलाके में एक के बाद एक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 पाक नागरिक और 4 भारतीय नागरिक हैं। ये पाक नागरिक बाड़मेर में एनएच-15 से बॉर्डर की तरफ विदेशी नागरिक के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में इन चार भारतीय लोगों के यहां रुके हुए थे। बुधवार और गुरुवार को 6 पाक नागरिक तारबंदी क्षेत्र के 50 किमी क्षेत्र से पकड़े गए हैं। तारबंदी के पास संदिग्धों के पकड़े जाने से बीएसएफ और पुलिस में भी खलबली मच गयी है। चार दिनों में पकड़े गए 7 पाकिस्तानी लोगों में एक पाक नागरिक तारबंदी फांदकर भारत आया है। इनके चार पाक नागरिक कोनरा में रिश्तेदार के यहां रुके हुए थे। इसी तरह गडरारोड पुलिस ने दो बुजुर्गों को हिरासत में लिया था। ये दोनों बांडासर में रिश्तेदार के यहां रुके थे। सभी छह पाक नागरिकों को पूछताछ के लिए बाड़मेर लाया गया। जहां पाक नागरिकों से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की इन नागरिकों से पूछताछ में कोई विशेष कारण सामने नहीं आया है। सभी 6 पाक नागरिकों के पास पासपोर्ट है और वीजा लेकर भारत आए थे। एनएच-15 के पश्चिम में क्षेत्र को अधिसूचित कर रखा है। यहां बिना इजाजत कोई बाहरी नागरिक प्रवेश नहीं कर सकता है। ये लोग बिना अनुमति के एनएच-15 के पश्चिम में अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए थे। सीआईडीसीबी निरीक्षक अली मोहमद ने बताया कि इन सभी से खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। पाकिस्तान से लगती भारतीय सीमा क्षेत्र में पाक नागरिकों के पकड़े जाने की बढ़ रही घटनाओं ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। प्रतिबंधित इलाके में पकड़े गए पाक नागरिकों के बाद सुरक्षा एजेंसियों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-10 suspects arrested at the border, including Pakistan 6
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 10, suspects, arrested, border, including, pakistan, 6, barmer, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved