लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि गुरुवार और शुक्रवार की रात पारा शून्य तक गिर गया और अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने की संभावना है। [@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। साइबेरियन व स्थानीय हवाओं की आपसी क्रिया से पैदा हुए विंड चिल्ड इफेक्ट के कारण पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
गुप्ता के मुताबिक 19 जनवरी तक न्यून्तम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के भीतर ही रहने की संभावना है। मौजूदा समय में पश्चिमी उप्र और पूर्वी उप्र में कोहरा बढऩे का अनुमान है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई इलाकों में पारा एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope