कहानी :-
फिल्म की कहानी विक्रम सेठी (सिद्धार्थ
मल्होत्रा) और माया (सोनाक्षी सिन्हा) के इर्द गिर्द घूमती है। विक्रम की
पत्नी कैटरीन (किंबरली लूइसा मैकबेथ) की मौत हो जाती है। वहीं, दूसरी ओर
इसी रात माया के पति का मर्डर भी हो जाता है। इन दोनों पर ही पुलिस को
हत्या करने का शक है। हालांकि ये दोनों ही खुद को बेकसूर बता रहे हैं। इन
दोनों केस की जांच पड़ताल पुलिस अधिकारी देव (अक्षय खन्ना) कर रहे हैं।
माया और विक्रम के पास देव को सुनाने के लिए अलग अलग कहानियां है। माया,
विक्रम पर आरोप लगाती है कि वह उनके घर में जबरदस्ती घुस गया। वहीं दूसरी
ओर विक्रम का कहना है कि उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया था और वह माया के
पास मदद मांगने के लिए गया था। लेकिन माया का व्यवहार उनके साथ काफी
दोस्ताना था। अब दोनों ही इंस्पेक्टर देव के सामने अपनी अपनी कहानियां
सुनाकर यह साबित करना चाहते हैं कि वे बेकसूर हैं। क्या देव सच का पता
लगाकर अपराधी को जेल पहुंचा पाएगा। माया और विक्रम ने खून नहीं किया तो ...
खूनी कौन है। सच जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखनी होगी।
मुमताज के बाद सायरो बानो ने की जीनत के लिव-इन की आलोचना, कहा अकल्पनीय और अस्वीकार्य
प्रशांत वर्मा ने जय हनुमान का पोस्टर किया रिलीज़
गर्भवती होने के बावजूद सिंघम अगेन की शूटिंग पर पहुँची दीपिका पादुकोण
Daily Horoscope