मुंबई । डायरेक्टर - श्रीराम राघवन,
कलाकार - अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया,
समय - 143 मिनट, ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रेटिंग - 4.5 स्टार।
लेखक - श्रीराम राघवन, अरिजीत बिस्वास, पूजा लाधा सुरती
भारतीय सिनेमा में जब भी युद्ध पर आधारित फिल्में बनती हैं, तो अक्सर वे जोश, नारेबाजी और ऊंची आवाज वाली देशभक्ति तक सीमित रह जाती हैं, लेकिन निर्देशक श्रीराम राघवन की नई फिल्म 'इक्कीस' इस भीड़ से अलग है। यह फिल्म युद्ध को जीत-हार या दुश्मन के नजरिये से नहीं, बल्कि इंसान, उसकी भावनाओं और उसके पीछे छूट गए जीवन के संदर्भ में देखती है। सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित यह फिल्म शोर नहीं मचाती, बल्कि दर्शक को सोचने पर मजबूर करती है।
'इक्कीस' की कहानी दो अलग-अलग समय काल में चलती है, जो इसे एक सामान्य बायोपिक से कहीं ज्यादा गहराई देती है। पहला समय दिसंबर 1971 का है, जब भारत-पाक युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई लड़ी जा रही थी। इस हिस्से में 21 वर्षीय अरुण खेत्रपाल को दिखाया जाता हैं, जो बेहद कम उम्र में एक टैंक रेजिमेंट की जिम्मेदारी संभालते हैं। फिल्म इन युद्ध दृश्यों को बड़े-बड़े नाटकीय सीन की तरह नहीं दिखाती, बल्कि एक युवा अफसर के डर, दबाव और फैसलों पर फोकस करती है। बारूदी सुरंगों से भरे इलाके, लगातार खतरा और पल-पल बदलती परिस्थितियां युद्ध को बेहद असली बनाती हैं।
अरुण खेत्रपाल के किरदार में अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं। वह 'अरुण' को किसी सुपरहीरो की तरह नहीं, बल्कि एक सामान्य लेकिन कर्तव्यनिष्ठ युवा अधिकारी के रूप में पेश करते हैं। उनके चेहरे पर जो आत्मविश्वास, मासूमियत और जोश दिखाई देता है, वह किरदार के साथ स्वाभाविक रूप से मेल खाता है। कहीं भी उनका अभिनय बनावटी नहीं लगता।
उनका साहस भाषणों से नहीं, बल्कि उनके फैसलों और एक्शन से सामने आता है। जलते हुए टैंक में बैठकर भी पीछे हटने से इनकार करना कोई फिल्मी नाटकीय पल नहीं लगता, बल्कि उस व्यक्ति की सोच का नतीजा लगता है, जिसने अपने कर्तव्य को अपने जीवन से ऊपर रखा।
फिल्म की दूसरी टाइमलाइन साल 2001 में सेट है, और यहीं से फिल्म एक अलग ही भावनात्मक स्तर पर पहुंच जाती है। इस हिस्से में अरुण खेत्रपाल के पिता ब्रिगेडियर एम. एल. खेत्रपाल के रूप में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र दिखाई देते हैं। वर्षों बीत जाने के बावजूद बेटे की शहादत और युद्ध की यादें उनके भीतर अब भी जीवित हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात पाकिस्तानी ब्रिगेडियर ख्वाजा मोहम्मद नसीर से होती है, इस किरदार में जयदीप अहलावत है। यह हिस्सा किसी राजनीतिक बहस या इतिहास की तुलना की तरह नहीं दिखता, बल्कि यह दो सैनिकों के बीच सरल संवाद है।
जयदीप अहलावत का अभिनय इस फिल्म के सबसे मजबूत पक्षों में से एक है। उनका किरदार शांत, समझदार और युद्ध की कीमत को गहराई से समझने वाला व्यक्ति है। जब वह और धर्मेंद्र साथ में पुरानी जगहों पर चलते हैं, बीते वक्त को याद करते हैं, और आखिर में बसंतर के युद्ध स्थल पर खड़े होते हैं, तो फिल्म देशभक्ति का एक नारा लगाए बिना भी बहुत कुछ कह जाती है। यह दृश्य यह एहसास कराते हैं कि युद्ध के बाद दोनों ओर सिर्फ यादें, नुकसान और सवाल ही बचते हैं।
धर्मेंद्र की मौजूदगी फिल्म को एक अलग ही वजन देती है। वह अपने चेहरे की खामोशी और आंखों की नमी से अपने दर्द, गर्व और अधूरेपन को व्यक्त करते हैं। 'इक्कीस' उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई है और ये बात इन दृश्यों को और भी भावुक बना देती है। जयदीप अहलावत के साथ उनके दृश्य भारतीय सिनेमा में युद्ध के बाद की सुलह और समझ के सबसे संवेदनशील चित्रणों में गिने जा सकते हैं।
तकनीकी रूप से भी 'इक्कीस' शानदार फिल्म है। वीएफएक्स का इस्तेमाल सीमित लेकिन प्रभावी है। टैंक युद्ध के दृश्य वास्तविक लगते हैं, जहां शोर से ज्यादा भारीपन और डर महसूस होता है। कैमरा बार-बार टैंक के अंदर जाता है, जिससे दर्शक को सैनिकों की घुटन और असुरक्षा का एहसास होता है। हर धमाका दर्शक को रोमांचित करने के लिए नहीं, बल्कि कहानी की जरूरत के अनुसार है।
फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और डायलॉग भी इसी सादगी को आगे बढ़ाते हैं। संगीत कभी भी दृश्य पर हावी नहीं होता। युद्ध के समय गोलियों, टैंकों और कमांड की आवाजें ज्यादा असर छोड़ती हैं। वहीं 2001 की टाइमलाइन में संगीत बेहद शांत और भावुक है। डायलॉग्स कम हैं, लेकिन जो हैं, वे सीधे दिल तक पहुंचते हैं।
निर्देशक श्रीराम राघवन ने खामोशी, रुकावटें और खाली जगहों को कहानी का हिस्सा बनाया है। लेखन मजबूत है और दोनों टाइमलाइन आपस में सहज रूप से जुड़ती हैं।
अरुण खेत्रपाल की प्रेमिका किरण के रूप में डेब्यू कर रहीं सिमर भाटिया का किरदार छोटा है, लेकिन अहम है। वह अरुण की जिंदगी की झलक दिखाती हैं। उनका अभिनय सरल है और कहानी के भावनात्मक प्रभाव को बढ़ाता है।
मैडॉक फिल्म्स के प्रोडक्शन के तहत बनी 'इक्कीस' एक ऐसी फिल्म है जो युद्ध को जीत की कहानी नहीं, बल्कि इंसानियत की कहानी के रूप में देखती है। यह फिल्म सैनिकों की शहादत को सम्मान देती है।
--आईएएनएस
पीके/एएस
महिंद्रा की तीन SUV एक साथ हुईं महंगी, थार, थार रॉक्स और XUV 3XO की कीमतों में जनवरी 2026 में बढ़ोतरी
गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन द्विपुष्कर योग, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
गुप्त नवरात्रि : 900 साल से भी पुराना तंत्र, मंत्र और यंत्र की अधिष्ठात्री त्रिपुर सुंदरी का मंदिर, 51 शक्तिपीठों में एक
गणतंत्र दिवस और फिल्म इंडस्ट्री का खास रिश्ता, निर्माताओं के लिए 26 जनवरी मतलब 'गोल्डन डेट'
नीरज वोरा: अक्षय कुमार से लेकर सुनील शेट्टी तक के करियर को ऊंचाई देने वाले बॉलीवुड के जादूगर
'मैं हर दिन थोड़ी-थोड़ी सुशांत जैसी बन रही हूं', अभिनेता के जन्मदिन पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति हुईं इमोशनल
सोमवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, बढ़ सकता है मानसिक और पारिवारिक तनाव
नेहा धूपिया ने सेहतमंद रहने का साझा किया मंत्र, 'रोज की छोटी-छोटी आदतों पर दें ध्यान'
राघव जुयाल, समारा तिजोरी से लेकर अनीत पड्डा तक: 2026 में एंटरटेनमेंट की दुनिया पर राज करने वाले नए चेहरे
राशिफल : शनि के नक्षत्र परिवर्तन से करियर और नौकरी में नई संभावनाएं, कई राशियों को मिलेगा लाभ
गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन, नोट कर लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल
गोल्डी आनंद: स्टाइलिश पिक्चराइजेशन से दर्शकों के दिलों पर छोड़ी छाप, हर सीन और गाने में डाली जान
जब एक साल में बदल गई पूरी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा ने 2016 की यादों को किया ताजा
बेटे अमीन ने किया एआर रहमान का समर्थन, कहा- पापा का संगीत पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा
बसंत पंचमी पर राशि अनुसार विद्या और बुद्धि का प्रभाव, मां सरस्वती की कृपा से बदलेगा दिन
उर्वशी ढोलकिया अब मचाएंगी 'द 50' में धमाल, शो में जाने से पहले जाहिर की मन की भावनाएं
नेशनल पोल्का डॉट डे: बॉलीवुड में प्रेग्नेंसी का अनोखा फैशन ट्रेंड, नाम के पीछे दिलचस्प कहानी
'स्प्लिट्सविला' के सेट पर बड़े हुए मेरे तीनों बच्चे : सनी लियोनी
बॉर्डर-2, ए आर रहमान और जावेद अख्तर के बयान पर मनोज मुंतशिर ने रखा अपना पक्ष

'दो दीवाने' में दिखेगी सिद्धांत और मृणाल की केमिस्ट्री; इस दिन रिलीज होगा पहला गाना 'आस्मा'

'गद्दी पर बैठे कुछ लोग नहीं चाहते कि वे आगे बढ़ें,' हर्षा रिछारिया ने बिना नाम लिए साधु-संतों पर साधा निशाना
बसंत पंचमी पर राशि अनुसार विद्या और बुद्धि का प्रभाव, मां सरस्वती की कृपा से बदलेगा दिन
जब एक साल में बदल गई पूरी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा ने 2016 की यादों को किया ताजा
उर्वशी ढोलकिया अब मचाएंगी 'द 50' में धमाल, शो में जाने से पहले जाहिर की मन की भावनाएं
नेहा धूपिया ने सेहतमंद रहने का साझा किया मंत्र, 'रोज की छोटी-छोटी आदतों पर दें ध्यान'
'स्प्लिट्सविला' के सेट पर बड़े हुए मेरे तीनों बच्चे : सनी लियोनी
कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का मौका है 'द 50' : रिद्धि डोगरा
नीरज वोरा: अक्षय कुमार से लेकर सुनील शेट्टी तक के करियर को ऊंचाई देने वाले बॉलीवुड के जादूगर
बेटे अमीन ने किया एआर रहमान का समर्थन, कहा- पापा का संगीत पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा
नेशनल पोल्का डॉट डे: बॉलीवुड में प्रेग्नेंसी का अनोखा फैशन ट्रेंड, नाम के पीछे दिलचस्प कहानी
'मैं हर दिन थोड़ी-थोड़ी सुशांत जैसी बन रही हूं', अभिनेता के जन्मदिन पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति हुईं इमोशनल
रोजाना करें पूर्ण भुजंगासन, मजबूत होगी रीढ़ तो बदन दर्द से मिलेगी मुक्ति
सिर्फ सफाई नहीं, आयुर्वेद में स्नान के बताए गए हैं कई फायदे, बस जान लें ये तीन स्टेप्स
गणतंत्र दिवस और फिल्म इंडस्ट्री का खास रिश्ता, निर्माताओं के लिए 26 जनवरी मतलब 'गोल्डन डेट'
जावेद अख्तर : जेब में चंद पैसे लेकर निकल पड़े थे स्टार बनने, फुटपाथ पर गुजारी कई रातें
गोल्डी आनंद: स्टाइलिश पिक्चराइजेशन से दर्शकों के दिलों पर छोड़ी छाप, हर सीन और गाने में डाली जान
राघव जुयाल, समारा तिजोरी से लेकर अनीत पड्डा तक: 2026 में एंटरटेनमेंट की दुनिया पर राज करने वाले नए चेहरे
जेम्स डीन के साए तले उभरा विद्रोही सितारा, साल मिनियो ने छोटी सी उम्र में कमाया बड़ा नाम
मामूली सी दिखने वाली चांगेरी घास है गुणों का खजाना, हृदय रोगों से लेकर ल्यूकोरिया तक में असरदार
20 मिनट का ध्यान तन और मन के लिए संजीवनी, हार्मोन संतुलन में भी मिलेगी मदद
सर्दियों में सिर-कान और पैर की मालिश जरूरी, एक-दो नहीं मिलते हैं कई लाभ
पीठ और बदन दर्द से परेशान? ये 4 आसान घरेलू उपाय देंगे तुरंत आराम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामोल सुरक्षित, ऑटिज्म या एडीएचडी का खतरा नहीं: स्टडी
उंगलियां चटकाना सेहत के लिए सही या गलत? जानें क्या कहता है विज्ञान
छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति
दवा और सही आहार के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन का स्तर, जानें कारण से लेकर सही तरीका
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी समस्या से हैं परेशान? इस पेड़ की छाल दिलाएगी मुक्ति
मासिक धर्म और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों के लिए दवा है मेथी के लड्डू, संतुलित रहेंगे हार्मोन
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
पथरी से राहत दिलाने में मदद करता है सर्पासन, ऐसे करता है काम
मोमोज-चाऊमीन से डायबिटीज का खतरा, दिल की सेहत पर भी पड़ता है असर
बॉडी डिटॉक्स से मजबूत इम्युनिटी तक, सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी के जबरदस्त फायदे
देखें आज 22/01/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope