मूवी : दबंग-3 ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निर्देशक : प्रभुदेवा
कलाकार : सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, किच्चा सुदीप।
अवधि : 2 घंटे 23 मिनट
हमारे देश में सलमान खान के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। फैंस में सलमान से जुड़ी किसी भी प्रकार की बात जानने के लिए काफी उत्सुकता रहती है। वे इन दिनों टीवी शो बिग बॉस के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। आज शुक्रवार को उनकी दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म दबंग-3 सिनेमाघरों में पहुंची। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
जानकारों का मानना है कि सलमान की अधिकतर फिल्मों की तरह यह भी बढिय़ा बिजनेस करेगी। सलमान की पिछली फिल्म भारत इसी साल रिलीज हुई थी। सलमान सात दिन बाद यानी 27 दिसंबर को 54 साल के हो जाएंगे। दबंग-2 के सात साल बाद सलमान चुलुबल पांडे बनकर लौटे हैं। फिल्म में एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का तडक़ा लगाया गया है। कहानी की बात करें तो चुलबुल पांडे (सलमान) रज्जो (सोनाक्षी) के साथ सुकून की जिंदगी जी रहा है।
एक दिन उनकी जिंदगी में बाली सिंह (किच्चा) की एंट्री होती है। बाली के साथ चुलबुल का अतीत जुड़ा है। चुलबुल पूर्व में खुशी (सई मांजरेकर) के साथ रोमांस करते नजर आते हैं। हालात ऐसे बनते हैं कि चुलबुल की पूरी जिंदगी ही बदल जाती है और फिर शुरुआत होती है बदले की कहानी। असल में चुलबुल की मां (डिंपल कपाडिय़ा) ने खुशी को चुलबुल के भाई मक्खी (अरबाज खान) के लिए पसंद किया था, मगर मक्खी को शादी करने में कोई रुचि नहीं थी।
मधुर भंडारकर ने बताया, नई फिल्म के लिए 'लॉकडाउन' को क्यों चुना
भोजपुरी फिल्म 'बोलो गर्व से वंदे मातरम' का होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर
अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी बच्चन पांडे
Daily Horoscope