डायरेक्टर: अश्विनी अय्यर तिवारी ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्टार कास्ट: राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना, कृति सैनन, पंकज त्रिपाठी, सीमा पाहवा
अवधि:2 घंटा 02 मिनट
सर्टिफिकेट: U /A
रेटिंग: 3 स्टार
काफी दिनों से सुर्खियों में बनी बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है।अश्विनी अय्यर तिवारी की पहली फिल्म ‘निल बटे सन्नाटा’ थी। फिल्म को काफी सराहा गया था। लेकिन कमाई के मामले में यह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं अब उनकी बरेली की बर्फी शायद ज्यादा बिक जाए। फिलहाल ये तो आने वाला समय बता सकता है।
कहानी
यह कहानी बरेली के रहने वाले मिश्रा परिवार की है जिसमें बिट्टी (कृति सैनन) अपने माता (सीमा पहवा) और पिता (पंकज त्रिपाठी ) के साथ रहती है। बिट्टी के मां-बाप उसकी शादी कराना चाहते हैं लेकिन लड़के वालों की ओर से बार-बार अजीब से सवाल पूछे जाने की वजह से बिट्टी घर से भागने का प्रयास करती है। इसी बीच उसके हाथ ‘बरेली की बर्फी’ नामक किताब लगती है और उसके लेखक प्रीतम विद्रोही (राजकुमार राव) से उसे मन ही मन प्यार हो जाता है। फिर प्रीतम की तलाश में बिट्टी की मुलाकात प्रिंटिंग प्रेस के मालिक चिराग दुबे (आयुष्मान खुराना) से होती है। इन्हीं मेल-मुलाकातों के साथ कहानी आगे बढ़ती है और जैसा कि ट्रेलर से ही जाहिर होता है- लव ट्राइएंगल बनता है।
प्रकाश झा ‘सांड की आंख’ में शामिल होने के लिए उत्साहित
फर्जी सोशल मीडिया खातों खातों से सावधान रहें : अनुराग
सार्वजनिक छवि के कारण शुरुआत में केवल नकारात्मक भूमिकाएं मिलीं : नीना गुप्ता
Daily Horoscope