• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्ट्रिक्ट डाइट फेल? अपनी लाइफस्टाइल सुधारें, आपका वजन खुद-ब-खुद कम होगा

Strict diets fail? Improve your lifestyle and you ll lose weight automatically. - Lifestyle News in Hindi

नई दिल्ली। मोटापा एक दिन में नहीं बढ़ता, यह हमारी रोजमर्रा की गलत आदतों का नतीजा होता है। अक्सर जब वजन अधिक बढ़ जाता है तभी ही हम इस पर ध्यान देते हैं और फिर तरह-तरह की डाइट और विशेषज्ञों से सलाह लेने लगते हैं। हालांकि, कई बार कुछ भी सही से काम नहीं करता। ऐसे में आपको यह समझने की जरूरत है कि वजन किसी स्ट्रिक्ट डाइट से नहीं, बल्कि सही आदतों से कम होता है। धीरे-धीरे अपनी लाइफ स्टाइल बदलें, उस पर नियमित रहें। इसके बाद खुद-ब-खुद ही वजन घटने लगेगा। आयुर्वेद में कहा गया है कि जब हमारी अग्नि (पाचन शक्ति) मंद हो जाती है, तो शरीर में मेद (फैट) बढ़ता है। इसलिए मोटापा घटाने के लिए हमें अपने खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है। सबसे पहली गलती है सुबह का नाश्ता छोड़ना। बहुत से लोग सोचते हैं कि इससे कैलोरी कम होंगी, लेकिन उल्टा इससे दिनभर भूख बढ़ जाती है और हम ज्यादा खाते हैं। इसलिए हल्का लेकिन पौष्टिक नाश्ता करें, जैसे दलिया, ओट्स, फल या मूंग चीला।
दूसरी गलती है रात में देर से खाना। लेट डिनर से डाइजेशन धीमा हो जाता है और फैट जमा होता है। कोशिश करें कि सोने से दो घंटे पहले हल्का भोजन कर लें। तीसरी गलती है जंक फूड और बहुत अधिक मीठा खाना, लेकिन इनमें सिर्फ शुगर और तेल होता है, जिससे इंसुलिन बढ़ता है और शरीर में चर्बी जमां होती है। इसकी जगह घर का खाना, फल या गुड़ जैसे नेचुरल ऑप्शन चुनें। इसके साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स या मीठे जूस से बचें। इनसे सिर्फ शुगर बढ़ती है, पोषण नहीं मिलता। इनकी जगह नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी लें।
कम पानी पीना भी वजन बढ़ाने का बड़ा कारण है। पानी कम पीने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और शरीर में टॉक्सिन जमा होते हैं। दिन में 7-8 गिलास गुनगुना पानी जरूर लें। बहुत लोग टेंशन या बोरियत में खाना खाते हैं, जिसे इमोशनल ईटिंग कहते हैं। जब ऐसा मन हो तो कुछ खाने के बजाय पानी पिएं, टहलें या म्यूज़िक सुनें।
आयुर्वेद के अनुसार, हल्दी, दालचीनी और मेथी का पानी फायदेमंद होता है। सुबह गुनगुना पानी और रात में त्रिफला जल शरीर को संतुलित रखता है। नींद की कमी भी हार्मोन असंतुलन पैदा करती है, जिससे भूख बढ़ती है। रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें और सोने से पहले मोबाइल को अपने से दूर रखें। लगातार बैठे रहने से भी मोटापा बढ़ता है। हर 45 मिनट में थोड़ा चलें और रोज़ाना 30 मिनट तेज वॉक या योग करें। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strict diets fail? Improve your lifestyle and you ll lose weight automatically.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: obesity causes, everyday bad habits, significant weight gain, diets and experts advice, gradual development, health awareness
Khaskhabar.com Facebook Page:

लाइफस्टाइल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved