लंदन। संगीत चिकित्सा से बच्चों और किशोरों की निराशा और व्यवहार संबंधी
एवं भावात्मक समस्याओं में कमी लाई जा सकती है। यह जानकारी एक अध्ययन में
सामने आई है। शोधकर्ताओं ने 251 बच्चों एवं किशोरों को अध्ययन में शामिल
किया। इनकी उम्र आठ से 16 वर्ष के बीच थी। इनका संगीत उपचार किया गया। जिन
बच्चों को संगीत चिकित्सा दी गई, उनके आत्मविश्वास में काफी वृद्धि हुई और
उनकी उदासी काफी कम हुई। जिनका इलाज बगैर संगीत चिकित्सा के किया गया,
उनमें इतना अच्छा परिणाम नहीं आया।
यह अध्ययन रपट चाइल्ड साइकोलॉजी
एंड साइकेट्री में प्रकाशित हुई है। इसमें पाया गया है कि 13 साल से अधिक
उम्र के जिन किशोरों को संगीत चिकित्सा दी गई, उनके अभिव्यक्ति कौशल में
काफी सुधार हुआ। खासकर उनकी तुलना में, जिन्हें सामान्य चिकित्सा मुहैया
कराई गई और अकेले रहे। संगीत चिकित्सा से सभी आयुवर्ग के समूहों की
सामाजिकता में भी सुधार हुआ।
यह भी पढ़े :घबराएं नहीं: आसानी से मुंह की दुर्गंध से पाएं छुटकारा
यह भी पढ़े :कुरदती उपाय सर्दी जुकाम से छुटकारा पाएं
पसीने की गाढ़ी कमाई से खरीदी जाती है ज्वैलरी, इन उपायों से रखें सुरक्षित
80% सटीकता के साथ घातक हृदय रोग का पता लगा सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल
जानवरों में अधिक वायरस फैलाते हैं इंसान - अध्ययन
Daily Horoscope