दूध पीने से शरीर को अनेक फायदे हैं तो वहीं शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। इसका असर इसके इस्तेमाल करने पर पता चलता है। कुछ ऎसी चीजें हैं जिनके तुरंत बाद या उसके साथ खाने से दूध शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक है।
कई पदार्थ तो ऎसे हैं जिनके तुरंत बाद खाने से गंभीर बीमारियों को निमंत्रण दे सकते हैं। जैसे बचपन से हम अपने घरों में ये सुनते आए हैं कि मछली खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। ये फायदा पहुंचाने के बजाय जहर की तरह असर करता है। इसी तरह दूध पीने के तुरंत बाद मछली खाना भी नुकसानदेह हो सकता है। ये बात पूरी तरह से आयुर्वेद पर आधारित है। आयुर्वेद में कई ऎसी चीजों का उल्लेख है किया गया है जिन्हें दूध के साथ या उसके ठीक बाद लेना खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आप रोजाना मछली खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं तो आपको न्यूकोडोरमा हो सकता है। ल्यूकोडेरमा एक ऎसी स्थति है जिसमें त्वचा पर सफेद चकत्ते प़ड जाते हैं। मछली के साथ दही खाना भी नुकसानदेह होता है।
आयुर्वेद में दूध के साथ और उसके बाद खाने-पीने की कई चीजों से परहेज करने की सलाह दी गई है। मछली के अलावा ऎसी कई चीजें हैं जिनके साथ या बाद में दूध पीने से खतरनाक बीमारियों को अंजाम दे सकते हैं।
आपको ज्ञात करा रहे हैं किन चीजों के साथ या बाद में नहीं पीना चाहिए दूध।
1. उ़डद की दाल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए।
2. दूध के साथ दही का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। दोनों को साथ खाने से त्वचा संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
3. दूध के साथ मछली भी नहीं खाना चाहिए। दूध के साथ या फिर उसके बाद मछली खाने से त्वचा संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
4. दूध के साथ तिल लेना भी खतरनाक हो सकता है।
5. चेरी या फिर खट्टे फलों के साथ दूध का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है।
6. नमक और नमक के इस्तेमाल से बनी किसी भी चीज को दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। 7 दूध अधिक देर तक गरम नहीं करना चाहिये। 8 आधा किलो दूध अपने गुणों के अनुसार, एक पाव मांस व तीन अंडों से अधिक शक्तिवर्धक है। 9 दूध अपने आप में सम्पूर्ण आहार है। 10 वैसे तो सुबह लाभदायक होता है। [#अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे