बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बेवॉच फिल्म प्रियंका की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है, जो अगले साल रिलीज होेगी। आपको बता दें कि अभी हाल ही बेवॉच का पोस्टर और टीजर जारी किया गया था। अब प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में प्रियंका को बहुत ही कम समय मिला है, लेकिन इस छोटे हिस्से में भी प्रियंका अपने सेक्सी लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म बेवॉच 1990 के मशहूर टीवी धारावाहिक का संस्करण है। प्रियंका ने जहां अमेरिकी धारावाहिक क्वांटिको के लिए वाहवाही लूटी है, वहीं अब वह इस फिल्म में नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन और जॅक अफ्रॉन जैसे कलाकार हैं।
-> यह अभिनेत्री जहां भी जाती एक चीज जरूर खरीदती है....
प्रेग्नेंसी छिपाने के लिए एली गॉल्डिंग ने किया कैस्पर जोपलिंग के कोट का इस्तेमाल
सही सलामत लौटे लेडी गागा के पालतू कुत्ते
कोविड के चलते मेरा खूब सारा वजन बढ़ गया : ग्विनिथ पेल्ट्रो
Daily Horoscope