• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

याहू मेल हुआ पहले से ज्यादा स्पष्ट, तेज और शक्तिशाली

नई दिल्ली। विश्व की अग्रणी वेब सर्विस प्रोवाडर कम्पनियों में से एक याहू ने अपनी मेल सेवा ‘याहू मेल’ में डिजाइन, स्पीड और विश्वसनीयता को लेकर बड़ा सुधार किया है। याहू का नया मेल इंटरफेस पहले से ज्यादा स्पष्ट व इस्तेमाल में आसान है तथा लेआउट में भी बहुत से सुधार किए गए हैं। याहू ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि अब याहू मेल के उपभोक्ता अपने इनबॉक्स को नई कलर थीम्स के साथ पर्सनलाइज कर सकते हैं। याहू ने अपनी मेल सेवा के जरिए ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग साइटों के लिए इमोजी के इस्तेमाल की सुविधा भी पेश की है। इसके अलावा याहू मेल पर आए मेल के साथ के अटैचमेंट्स का प्रीव्यू भी देखा जा सकेगा याहू ने अपने बयान में कहा, ‘नए याहू मेल इंटरफेस का हर हिस्सा ज्यादा तेज, ज्यादा भरोसेमंद है, खासकर धीमे कनेक्शन के लिए। याहू मेल विभिन्न स्क्रीन आकारों को पहचानने में स्मार्ट है, चाहे आपका स्क्रीन कितना भी छोटा या बड़ा क्यों न हो। इसका रिस्पॉन्सिव डिजाइन इंटरफेस के अहम तत्वों को सही जगह पर रखता है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Yahoo Mail introduces new interface making it cleaner, faster and more intuitive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yahoo mail, new interface, themes, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved