• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टॉप 5 most पॉपुलर Solitaire गेम्स

Top 5 most popular Solitaire games - Gadgets News in Hindi

जब हम किसी भी गेम के बारे में सोचते हैं तो हमें ये लगता है इसे खेलने के लिए किसी पार्टनर की जरूरत होगी और हम गेम से दूरी बना लेते हैं। लेकिन तेजी से बदलती इस दुनिया में मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर ने जब से कदम रखा है तब से अन्य चीजों के साथ गेम के भी मायने बदल गए हैं। आज आप बड़ी आसानी से बिना किसी पार्टनर के Solitaire कार्ड गेम्स खेल सकते हैं और जहां तक इस गेम की availability की बात है तो आज के इस गेम वर्ल्ड में Solitaire गेम्स के लगभग 500 variations मौजूद हैं जिनमें कुछ similarity है और differences भी हैं। तो आइये इस गेम से जुड़े सारे doubts को clear करते हुए जानते हैं current “टॉप 5 most पॉपुलर Solitaire गेम्स”

Klondike
Klondike Solitaire का सबसे पॉपुलर version है। इसको जब Microsoft ने 1990 में Windows 3.0 में शामिल किया तब से इसे ज्यादा popularity मिली।

खेल का तरीका:
Klondike गेम में 52 कार्ड्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस गेम का goal कार्ड्स को उनके suit के अनुसार arrange करना है जिसकी शुरुआत इक्के(Ace) से शुरू होती है और राजा(King) के साथ foundation पर खत्म होती है।
प्लेइंग एरिया में कार्ड्स को 7 Piles में इकट्ठा किया जाता है। सभी pile में ऊपर वाले कार्ड को छोड़कर बाकी सभी कार्ड नीचे की तरफ होते हैं। नीचे के कार्ड तक पहुंचने और पाने के लिए, प्लेयर्स को piles के अंदर बदलते (मूव) हुए क्रम बनाना है। यहाँ पर जो क्रम बनाना है वो अवरोही क्रम (राजा से इक्के तक) और वैकल्पिक रंगों के साथ बनाया जाता है। खाली जगहों पर केवल राजा को ले जाया जा सकता है।
बचे हुए कार्ड जिन्हें piles में इस्तेमाल नहीं किया गया, वो इकट्ठे होकर व्यवस्थित रहते हैं और इनका इस्तेमाल प्लेयर द्वारा क्रम बनाने में मदद करने के लिए किया जाता है।

Spider
स्पाइडर दूसरे नंबर का सबसे पॉपुलर Solitaire गेम है। इसमें 8 foundations बनाकर गेम को जीता जाता है क्योंकि स्पाइडर्स के normally 8 पैर होते हैं। ऐसा मानना है कि 3 में से 1 खेल कम से कम लोग जीत ही जाते हैं।

खेल का तरीका
Spider Solitaire में 52 कार्ड्स की दो गड्डी(deck) का इस्तेमाल होता है। Difficulty लेवल के अनुसार, इसे एक या अधिक suits के साथ खेला जा सकता है। इसमे जगह की setting भी Klondike के तरह foundations और कार्ड्स का स्टॉक-पाइल बनाकर होती है। हालांकि, इसमें सारे कार्ड सामने होते हैं और केवल क्रम पूरे होने के बाद ही foundations में भेजे जा सकते हैं।

इस खेल का goal ढेर(pile) में suit का क्रम बनाना होता है जो राजा के साथ शुरू होता है और इक्के के साथ खत्म होता है। यदि एक से अधिक suit का इस्तेमाल किया जाता है तो खेल मुश्किल हो जाता है। स्टॉक के ढेर पर Tap करने से एक extra कार्ड प्रत्येक ढेर के साथ जुड़ जाएगा।

FreeCell

जीतने भी Solitaire गेम मौजूद हैं उनमें FreeCell सबसे ज्यादा Klondike की तरह है। हालांकि ये उसकी तुलना में ज्यादा strategic है क्योंकि इसे कुछ अधिक सावधानी और सोच-समझ के साथ खेले जाने की जरूरत है।

खेल का तरीका:

FreeCell में 52 cards की एक डेक(गड्डी) का इस्तेमाल किया जाता है और कार्ड्स को 7 piles में बांटा जाता है। इसमें कार्ड्स का कोई भी स्टॉक नहीं मौजूद रहता है। सभी कार्ड्स प्लेयर्स को दिखाई भी देते हैं।
Klondike की तरह इसमें भी क्रम बनाना होता है यानि foundation में आरोही(ascending) क्रम और ढेर में अवरोही(descending) क्रम बनाना होता है।
एक बार एक कार्ड जब free cell में चला जाता है तो उसे वापस exchange करना संभव नहीं होता है।

Tripeaks
Tripeaks का नाम कार्ड के तीन पिरामिड शीर्ष पर आधारित है। इसे “Three Peaks”, “Tri Towers” और “Triple Peaks” भी बोला जाता है।

खेल का तरीका:
Tripeaks में 52 cards की एक डेक(गड्डी) का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कार्ड 4-पंक्तियों की तीन पिरामिड के आकार में मौजूद होते हैं। हर पिरामिड के आधार में आगे की ओर 4 कार्ड होते हैं, जबकि बचे हुए कार्ड नीचे की ओर होते हैं। बाकी बचे हुए कुछ कार्ड्स के स्टॉक-पाइल्स में सेट रहते हैं।
इस खेल में प्लेयर को बिना suit की परवाह कार्ड्स को उससे 1 ज्यादा या कम के क्रम में लगाकर पिरामिड को फिर से बनाना होता है। उदाहरण के लिए 6 या तो 5 या 7 के साथ क्रम बना सकता है।
पिरामिड से निकाले गए कार्डों को अलग pile में भेज दिया जाता है। इस pile का टॉप कार्ड अगले क्रम के लिए आधार बन जाता है। जब कोई और मूव्स नहीं होती हैं, तो प्लेयर कार्ड के स्टॉक-पाइल्स का इस्तेमाल कर सकता है और क्रम के आधार के रूप में इस्तेमाल किए जाने के लिए अलग pile में कार्ड भेज सकता है।

Pyramid
Pyramid को उसका नाम बांटे गए सिंगल कार्ड के पिरामिड के आकार से मिलता है। हालांकि इस खेल के नियम काफी आसान हैं लेकिन इसमें जीतने की probability उतनी ही कम यानि 50 में 1 गेम की होती है।

खेल का तरीका:
पिरामिड एक Solitaire Pairing गेम है। इसमें 28 कार्ड, सभी सामने की ओर एक पिरामिड के आकार में मौजूद रहते हैं। केवल वो कार्ड जो hidden नहीं होते हैं उन्हें गेम का हिस्सा बनाया जा सकता है।

इस गेम का goal पिरामिड को बिना उनके suit की परवाह किए, इस तरह फिर से बनाना है की कार्ड्स की पेयरिंग का योग 13 पॉइंट रहे (उदाहरण (5 + 8 = 13)। जब 52 कार्ड्स का इस्तेमाल होता है तो राजा का पॉइंट 13 होता है और इसे खुद से ही हटाया जा सकता है। रानी का 12 पॉइंट और गुलाम(jack) का 11 पॉइंट होता है।

प्लेयर पिरामिड पर कार्ड का पेयर ढूँढने के लिए कार्ड्स के स्टॉक से एक-एक करके कार्ड निकाल सकता है। प्लेयर को कार्ड्स के स्टॉक-पाइल्स पर कितने बार जाना पड़ता है उसके आधार पर गेम की कठिनाई तय की जाती है।
तो दोस्तों ये रहे टॉप 5 most पॉपुलर Solitaire गेम जिन्हें आप बिना किसी पार्टनर की मदद के अकेले enjoy कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Top 5 most popular Solitaire games
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: top 5 most popular solitaire games, klondike, spider solitaire, freecell, tripeaks, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved