• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रियलमी नारजो 10 सीरीज का लॉन्च फिर टला

Realme Narzo 10 series launch postponed again - Gadgets News in Hindi

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर रियलमी ने सोमवार को घोषणा की कि कंपनी ने भारत में नारजो 10 सीरीज के लॉन्च को एक बार फिर टाल दिया है। फोन को 21 अप्रैल को ऑनलाइन लॉन्च किया जाना था। भारत सरकार ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन में छूट दी जाएगी। इसके चलते कंपनी ने नारजो 10 सीरीज को मंगलवार को पेश करने की योजना बनाई थी। लेकिन सरकार ने अभी तक इस सप्ताह से सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की ही ऑनलाइन डिलीवरी की छूट दी है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, "गृह मंत्रालय (एमएचए) के हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर-जरूरी सामानों की आपूर्ति पर प्रतिबंध के आदेश के मद्देनजर अगली सूचना तक अब रियलमी ने अपने स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री और इसके नारजो सीरीज के लॉन्च को स्थगित करने का फैसला किया है।"
नई सीरीज में दो नए स्मार्टफोन है- नारजो 10 और नारजो 10 ए। रियलमी नारजो की इस सीरीज को इससे पहले मार्च में लॉन्च किया जाना था। हालांकि, बाद में रियलमी और इसके ई-कॉमर्स पार्टनर फ्लिपकार्ट दोनों ही कंपनियों ने इसे 21 अप्रैल को लॉन्च करने का निर्णय लिया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Realme Narzo 10 series launch postponed again
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: realme, realme narzo 10 series, postponed, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved