• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

2000 रुपये भुगतान कर भारत में गैलेक्सी एस 21 पहले से बुक करें

Pay Rs 2,000 and pre-reserve upcoming Galaxy S21 in India - Gadgets News in Hindi

नई दिल्ली। सैमसंग ने शुक्रवार को घोषित किया कि भारत में ग्राहक 2,000 रुपये की टोकन राशि देकर आगामी गैलेक्सी फ्लैगशिप को प्री-रिजर्व कर सकते हैं। आगामी गैलेक्सी फ्लैगशिप को जल्दी से प्राप्त करने के इच्छुक ग्राहक सैमसंग इंडिया के ई-स्टोर 'डब्ल्यूडबल्यूडब्लयू डॉट सैमसंग डॉट कॉम' या सैमसंग शॉप ऐप पर रिजर्वेशन कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, "प्री-रिजर्वेशन करने वाले ग्राहकों को 'नेक्स्ट गैलेक्सी वीआईपी पास' मिलेगा। जब ग्राहक बाद में डिवाइस को प्री-बुक करता है, तो डिवाइस की कीमत से 2,000 रुपये की टोकन राशि काट ली जाएगी।" गैलेक्सी फ्लैगशिप को प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को मुफ्त में 3,849 रुपये का कवर मिलेगा।
सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप को प्री-रिजर्व करने का विकल्प 14 जनवरी, 2021 तक उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।
दक्षिण कोरियाई दिग्गज टेक कंपनी 14 जनवरी को गैलेक्सी एस 21, गैलेक्सी एस 21 प्लस और गैलेक्सी एस 21 अल्ट्रा फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pay Rs 2,000 and pre-reserve upcoming Galaxy S21 in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pay rs 2, 000 and pre-reserve upcoming galaxy s21 in india, 000, galaxy s21, india, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved