• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोकिया 1 लांच, जानें फीचर व कीमत और कब शुरू होगी बिक्री

नई दिल्ली। नोकिया फोन्स की निर्माता एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को घोषणा की एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) के साथ नोकिया 1 अब भारतीय बाजार में सभी प्रमुख मोबाइल फोन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत 5,499 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 28 मार्च से शुरू होगी। यह नवीनतम एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) पर आधारित है, जो 1 जीबी या उससे कम रैम वाले डिवाइसों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि नोकिया में एक गुणवत्तापूर्ण स्मार्टफोन के सभी फीचर्स उपलब्ध हैं। एचएमडी ग्लोबल के उपाध्यक्ष (भारत) अजय मेहता ने एक बयान में कहा, ‘‘जब बात स्मार्टफोन खरीदने की आती है तो हम लोगों के सामने आने वाली बाधाओं और चुनौतियों को समझते हैं और वहां नोकिया 1 पूरी तरह से फिट बैठता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारा अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है और यह असाधारण मूल्य प्रदान करता है।’’
नोकिया 1 में स्मार्टफोन के सभी जरूरी एप्स हैं और इसमें क्वैड-कोर प्रोसेसर के साथ अगला और पिछला कैमरा है। यह 4जी कनेक्टिविटी के साथ ड्यूअल सिम और माइक्रोएसडी कार्ड से लैस है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nokia 1 with Android Go edition now in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nokia 1, android go edition, india, nokia, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved