• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जामतारा ग्लोबल : स्पैम कॉल से परेशान भारतीय यूजर्स

Jamtara Global: Indian users troubled by spam calls - Gadgets News in Hindi

नई दिल्ली। भारत में लाखों व्हाट्सऐप उपयोगकर्ता पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉलों से परेशाान हैं। ये स्पैम कॉल ज्यादातर अफ्रीकी और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से आते हैं। साथ ही आते हैं फेक मैसेज। पिछले कुछ दिनों में व्हाट्सऐप पर इसकी बाढ़ सी आ गई है। यूजर्स ट्विटर पर अपनी व्यथा सुना रहे हैं। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप के भारत में करीब 500 मिलियन यूजर्स हैं। अनएकेडमी ग्रुप के संस्थापक गौरव मुंजाल ने मंगलवार को पोस्ट किया, व्हाट्सऐप के साथ क्या हो रहा है? इतना स्पैम, इतना ज्यादा।
एक सौरभ माथुर ने ट्वीट किया, व्हाट्सऐप बिजनेस एक बड़ी गलती थी। ब्रायन एक्टन (व्हाट्सएप के सह-संस्थापक) सही साबित हुए हैं।
हालांकि मोबाइल नंबर इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया और इथियोपिया के कंट्री कोड दिखाते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ये कॉल वास्तव में इन्हीं देशों से आ रही हों।
इनमें से अधिकतर कॉल प्लस251 (इथियोपिया), प्लस62 (इंडोनेशिया), प्लस254 (केन्या), प्लस84 (वियतनाम) और अन्य देशों से आती हैं।
एक यूजर ने ट्वीट किया: मुझे हर दिन दुनिया के विभिन्न हिस्सों से अज्ञात नंबरों से व्हाट्सऐप पर मिस्ड कॉल मिलते रहते हैं। यह बहुत बुरा है, मुझे अपना फोन साइलेंट पर रखना पड़ता है।
व्हाट्सऐप ने अभी तक अपने प्लेटफॉर्म पर बढ़ते फेक स्पैम कॉल्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
नई दिल्ली स्थित स्वतंत्र पत्रकार शिवम विज ने पोस्ट किया, यहां भी ऐसा ही है। महामारी जैसा लगता है। एटदरेटव्हाट्सऐप को हमें केवल अपने कांटैक्ट से कॉल प्राप्त करने की अनुमति देने की जरूरत है।
एक अन्य प्रभावित व्हाट्सऐप यूजर ने कहा: मुझे वह (स्कैम कॉल) सुबह 5 बजे मिलते हैं। मेरा सुबह का अलार्म।
एक अन्य ने लिखा, यह आपके लिए जामतारा ग्लोबल है।
एक और स्कैम जो दिख रहा है वह व्हाट्सऐप संदेशों के माध्यम से नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त करना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jamtara Global: Indian users troubled by spam calls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jamtara, indian, spam calls, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved