• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 के खिलाफ 'आरोग्य सेतु' एप मददगार

HRD Minister urges students to download Aarogya Setu app - Gadgets News in Hindi

नई दिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार द्वारा बनाया गया 'आरोग्य सेतु' नामक मोबाइल एप मददगार हो सकता है, और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने खासतौर से छात्रों से यह एक डाउनलोड करने का आग्रह किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक सप्ताह पहले यह एप लांच किया था। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देश के प्रत्येक छात्र से इस एप को डाउनलोड करने का शुक्रवार को आग्रह किया। निशंक ने कहा, आरोग्य सेतु को हर हाल में अपने मोबाइल पर डाउनलोड करना है। स्वास्थ्य विभाग ने जो महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, उनका हमें निश्चित रूप से पालन करना है।

एमएचआरडी के मुताबिक, कोविड-19 का ²ढ़ता से मुकाबला करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप डिजिटल इंडिया से जुड़ा है।

मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, भारत के लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से सार्वजनिक-निजी साझेदारी से इसे विकसित किया गया है। यह लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षम करेगा। यह अत्याधुनिक ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी, तकनीक, गणित के सवालों को हल करने के नियमों की प्रणाली (अलगोरिथ्म) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए, दूसरों के साथ उनकी बातचीत के आधार पर इसकी गणना करेगा।

आरोग्य सेतु एप के लॉन्च होने के कुछ ही दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है। सरकार का यह एप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करता है।

एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्मार्टफोन पर इसे डाउनलोड किया जा सकता है। यह खास एप आसपास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों के बारे में पता लगाने में भी मदद करेगा।

आसान और उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रक्रिया के माध्यम से स्मार्टफोन में स्थापित होने के बाद, एप आरोग्यसेतु के साथ स्थापित अन्य उपकरणों का पता लगाएगा जो उस फोन के दायरे में आते हैं। यदि इनमें से किसी भी संपर्क का परीक्षण पॉजिटिव आता है तो एप्लिकेशन तब परिष्कृत मापदंडों के आधार पर संक्रमण के जोखिम की गणना कर सकता है

11 भाषाओं में उपलब्ध, एप अखिल भारतीय स्तर पर पहले दिन से उपयोग के लिए तैयार किया गया है। इसकी बनावट ऐसी है जो अधिक काम का भार भी ले सकती है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-HRD Minister urges students to download Aarogya Setu app
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hrd minister, students, download, aarogya setu app, ramesh pokhriyal, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved