• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फेसबुक लाइव वीडियो के बीच में अब दिखेगा विज्ञापन

फेसबुक लाइव वीडियो के दौरान जल्द ही 20 सेकेंड के विज्ञापन दिखाए जाएंगे, क्योंकि सोशल मीडिया दिग्गज ने उसके नेटवर्क पर साझा किए गए सभी लाइव वीडियो से पैसे कमाने का फैसला किया है। रिकोड में गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक टीवी विज्ञापनों की भांति ही प्रकाशित किए गए वीडियो के बीच में विज्ञापन डालेगा। इसमें बताया गया कि वर्तमान में इस अपडेट का अमेरिकी प्रकाशकों के एक छोटे से समूह के साथ परीक्षण किया जा रहा है। विज्ञापन से हुई कमाई को प्रकाशकों और फेसबुक के बीच बांटा जाएगा और फेसबुक हिस्सा 45 फीसदी होगा। रिपोर्ट में कहा गया, ‘यह प्रकाशकों के लिए बड़ी खबर है। उनमें से ज्यादातर को फेसबुक पर वीडियो साझा करने के बाद इससे कमाई नहीं हो पाती है।’
नई नीति के मुताबिक ये विज्ञापन लाइव स्ट्रीम के 20 सेकेंड पूरा होने के बाद ही चलेंगे तथा दुबारा यह 4 मिनट बाद ही दिखाई देंगे।

[ अब व्हाट्सएप से अपने दोस्तों पर रख सकेंगे नजर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Commercial breaks are coming to Facebook videos
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commercial breaks, facebook, social media, twitter, technology, smartphones, facebook videos, facebook add, , gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved