• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

हाई परफॉर्मेंस मोबाइल एक्सपीरिएंस पर केंद्रित है यह फोन

मुंबई। आसुस ने गुरुवार को अपना प्रमुख गेमिंग फोन ‘रोग फोन’ लांच कर दिया। यह फोन हाई परफॉर्मेंस मोबाइल गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए डिजायन और गेम केंद्रित है। ऑनलाइन कॉमर्स सेवा फ्लिपकार्ट पर ‘रोग फोन’ 69,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह डिवाइस ‘रोग गेमिंग डीएनए’ के साथ आया है और इसमें दुनिया के सबसे तेज ‘स्पीड-बिंड 2.96 गीगाहट्र्ज ऑक्टाकोर क्वैलकम स्नैपड्रैगन 845’ चिप के साथ ‘गेमिंग-ऑप्टिमाइज्ड क्वैलकम एड्रेनो 630 जीपीयू’ दी गई है।
अतिरिक्त ठंडक के लिए फोन में अलग होने वाले ‘एयरोएक्टिव’ कूलर के साथ ‘गेमकूल’ वाष्प चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
डिवाइस में ठोस, शुद्ध रूप से तैयार किया गया ‘फ्रंट 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6’ और ‘डायमंड कट’ हाईलाइट के साथ ‘रियर 3डी-कव्र्ड कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5’ और ‘कॉपर डिटेलिंग’ दिया गया है।
भारत और दक्षिण एशिया में आसुस के क्षेत्रीय अध्यक्ष लीऑन यू ने एक बयान में कहा, ‘‘गेम खेलने वालों को शानदार गेमिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए अपने क्रांतिकारी ‘कटिंग-एज’ स्मार्टफोन ‘रोग फोन’ को भारत लाने के लिए हम रोमांचित हैं।’’
‘रोग फोन’ में 4,000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी और आसुस ‘हाइपरचार्ज’ फास्ट चार्जिंग दिया गया है जो इसे 30 मिनट में 60 फीसदी चार्ज कर देता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ASUS brings its flagship gaming phone to India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asus, flagship gaming phone, india, rog phone, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved