नई दिल्ली । टेक कंपनी एप्पल ने बुधवार को भारत में 'एप्पल पे' लॉन्च कर दिया है। अब भारत के यूजर्स आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच पर 'एप्पल पे' का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि जल्द ही मैक पर भी इसका सपोर्ट आएगा।
कंपनी के बयान के मुताबिक, जिन ग्राहकों के पास एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड हैं, वे अपने कार्ड को 'एप्पल पे' में ऐड करके भारत में हजारों दुकानों पर पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा जहां भी एनएफसी ट्रांजेक्शन होता है, वहां भी इसका इस्तेमाल हो सकेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एप्पल की वाइस प्रेसिडेंट, 'एप्पल पे' और 'एप्पल वैलेट', जेनिफर बेली ने कहा, "भारत एक गतिशील और डिजिटली समझदार आबादी वाला देश है जो लगातार कैशलेस भविष्य को अपना रहा है और साथ ही सुरक्षा तथा प्राइवेसी के सबसे ऊंचे मानकों की उम्मीद करता है। हम आज भारत में एप्पल पे लाकर बहुत उत्साहित हैं।"
इस लॉन्च के साथ एप्पल ग्राहकों को दुकानों, ऐप्स और वेबसाइटों पर छोटे-बड़े सभी रिटेलर्स के पास पेमेंट का एक आसान, सुरक्षित और प्राइवेट तरीका मिलेगा। चेकआउट के समय पिन टाइप करने या ओटीपी डालने की जरूरत नहीं होगी।
जेनिफर बेली ने कहा कि 'एप्पल पे' से रोजमर्रा के कार्ड पेमेंट आसान, सुरक्षित और प्राइवेट हो जाते हैं। चाहे दुकान में बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप, पिन या ओटीपी के सिर्फ टैप करके पेमेंट करना हो, या ऑनलाइन बार-बार पेमेंट जानकारी डाले बिना चेकआउट करना हो।
जब ग्राहक 'एप्पल पे' के साथ कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो असली कार्ड नंबर डिवाइस या एप्पल के सर्वर पर स्टोर नहीं होता, न ही इसे एप्पल मर्चेंट के साथ शेयर करता है।
इसके बजाय एक यूनिक डिवाइस अकाउंट नंबर बनाया जाता है, जिसे एन्क्रिप्ट करके सिक्योर एलिमेंट में सुरक्षित रखा जाता है। यह एक इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड सर्टिफाइड चिप है जिसे डिवाइस पर पेमेंट जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
एप्पल ने कहा कि वह ट्रांजेक्शन की ऐसी जानकारी नहीं रखता जिसे यूजर से जोड़ा जा सके। उनका लेन-देन यूजर, मर्चेंट और उनके बैंक या कार्ड जारी करने वाले के बीच ही रहता है। अगर आईफोन खो जाए या चोरी हो जाए तो यूजर फाइन्ड माई ऐप से तुरंत उसे ढूंढ सकता है, लॉक कर सकता है या उस डिवाइस से पेमेंट को सस्पेंड कर सकता है।
ग्राहक एक्सिस बेंक ऐप के लेटेस्ट वर्जन से सीधे एप्पल वैलेट में कार्ड ऐड कर सकते हैं। दूसरा तरीका यह है आईफोन पर वैलेट ऐप खोलें, प्लस के निशान पर टैप करें और बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना कार्ड जोड़ें। एक बार कार्ड एप्पल डिवाइस में ऐड हो जाने के बाद यूजर तुरंत 'एप्पल पे' का इस्तेमाल शुरू कर सकता है।
एक्सिस बैंक के एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा कि 'एप्पल पे' की शुरुआत इस लक्ष्य को आगे बढ़ाती है और मास्टरकार्ड और वीजा नेटवर्क पर हमारे क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को ज्यादा विकल्प और लचीलापन देती है।
मास्टरकार्ड के प्रेसिडेंट, इंडिया और साउथ एशिया, गौतम अग्रवाल ने कहा, "जैसे-जैसे भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और ग्राहक आसान तथा सुरक्षित पेमेंट चाहते हैं, एक्सिस बैंक के मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए 'एप्पल पे' की शुरुआत कॉन्टैक्टलेस कॉमर्स के एक नए दौर की शुरुआत है, जिससे हर ट्रांजेक्शन पर भारतीय ग्राहकों को ज्यादा भरोसा और सुकून मिलेगा।"
वीजा के ग्रुप कंट्री मैनेजर, इंडिया और साउथ एशिया, सुरेश सेठी ने कहा कि भारत में 'एप्पल पे' का लॉन्च देश की डिजिटल पेमेंट यात्रा में एक अहम पड़ाव है।
'एप्पल पे' का इस्तेमाल करने पर भी यूजर्स को उनके कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स और फायदे मिलते रहेंगे। लॉन्च के समय 'एप्पल पे' भारत में लाखों मर्चेंट्स पर स्वीकार किया जाएगा, जिसमें एप्पल स्टोर भी शामिल हैं।
बता दें कि 'एप्पल पे' 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध है और दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा बैंक और नेटवर्क पार्टनर्स के साथ काम करता है।
--आईएएनएस
राशिफल 5 अक्टूबर : कर्क और धनु राशि वालों को धनलाभ की संभावना, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
चेक बाउंस केस: राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख जमा करने को सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त
बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
अमिताभ ने खुद खोला राज, 'तूफान' में किया था माधुरी के गाने का कॉमिक वर्जन
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगी राहत
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
7 अक्टूबर का पंचांग : रात 7:18 से 8:52 बजे तक अमृतकाल, सुबह 11:45 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
यादों में नाना : जब 'उदय भाई' को एक शो के मिलते थे सिर्फ 50 रुपए, पत्नी कमाती थी 2,500 महीना
6 अक्टूबर का पंचांग : उत्तर दिशा में टाल दें यात्रा, सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
दौसा : श्यालावास सेंट्रल जेल में चल रही है बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम 4 की शूटिंग, बाबा निराला को देखने उमड़ी भीड़
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज शेयर कर सभी से सतर्क रहने की अपील
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में दी खुशखबरी
'ओम शांति ओम' से '1942: अ लव स्टोरी' तक, फराह खान ने दिखाई बिहाइंड-द-सीन्स झलक
मिवी वन 5जी की बिक्री फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज में शुरू, कीमत 11,999 रुपए

भारत में डेटा सेंटर्स का तेजी से विस्तार बढ़ा रहा बिजली, साइबर सुरक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े जोखिम - रिपोर्ट

एआई से बढ़ेगी उत्पादकता, लेकिन रोजगार पर असर को सावधानी से संभालना आवश्यक: रिपोर्ट
राशिफल: मिथुन की बातचीत में असर, कुंभ की साझेदारी में लाभ
अलविदा नाना पाटेकर: 'अग्निसाक्षी' में निभाया किरदार आज भी लोगों के जेहन में जिंदा, अभिनय का हर कोई दीवाना
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, रितेश देशमुख से लेकर अक्षय कुमार तक ने जताया दुख
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
‘हनुमान अंश’ की तेलुगु रिलीज पर विशाल चतुर्वेदी बोले: “हैदराबाद हनुमान जी की भूमि है”
'केबीसी' में माधुरी दीक्षित की शानदार एंट्री, अमिताभ बच्चन की फरमाइश पर 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर किया डांस
'ये जवानी है दीवानी' की लारा ने खोला मदरहुड का राज, बच्चों की शरारतों को लेकर बदला नजरिया
'वे मेरे को-स्टार, पड़ोसी और दोस्त थे', विनोद खन्ना को याद कर सिमी गरेवाल ने शेयर की पुरानी मेमोरी
राइज एंड फॉल सीजन 2 : स्वरा भास्कर और प्रियंका चाहर चौधरी में तीखी नोकझोंक, 'सिटी टास्क' में हुआ झगड़ा
विनोद खन्ना की जयंती पर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीरें शेयर कर बोले- 'हमेशा दिलों में रहेंगे'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन
मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार
देखें आज 08/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope