• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आखिरकार एप्पल ने मान ही ली गलती, पुराने आईफोन्स को किया था धीमा

Apple apologizes for slowing down old iPhones - Gadgets News in Hindi

सैन फ्रांसिस्को। एप्पल द्वारा यह स्वीकार करने पर कि उसने पुराने आईफोन्स की स्पीड को सॉफ्टवेयर अपडेट के माध्यम से जानबूझकर धीमा कर दिया है, इसकी चौतरफा आलोचना के बीच कंपनी ने आधिकारिक रूप से वैश्विक आईफोन समुदाय से माफी मांगी है। एप्पल ने एक बयान में कहा, "हम जानते हैं कि आप लोगों में से कुछ को ऐसा महसूस हो रहा है कि एप्पल ने आपको निराश किया है। हम माफी मांगते हैं।"
एप्पल ने वारंटी से बाहर हो गए आईफोन की बैटरियों के बदलने की कीमत 50 डॉलर कम कर दी है और अब यह 79 डॉलर के बदले 29 डॉलर में मिलेगा। यह ऑफर जनवरी से शुरू होगा और अगले साल के अंत तक जारी रहेगा।
आईफोन के पुराने मॉडलों में सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद धीमा पड़ने की समस्या शुरू हुई है, जिनमें आईफोन 6, आईफोन 6एस, आईफोन एसई और आईफोन 7 शामिल है।
क्यूपर्टिनो की आईफोन निर्माता ने कहा, "इस मामले को लेकर बहुत गलतफहमी पैदा हुई है, इसलिए हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं और आपको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ बदलाव किए हैं।"
कंपनी ने कहा, "सबसे पहले, हमने ऐसा कभी नहीं किया है कि किसी एप्पल उत्पाद के जीवनकाल को जानबूझकर कम कर दें। या फिर जानबूझकर एप्पल उत्पादों का उपभोक्ता अनुभव घटा दें, ताकि ग्राहक एप्पल के नए उत्पाद खरीदें।"
आईओएस 10.2.1 में लगभग एक साल पहले, एप्पल ने एक सॉ़फ्टवेयर अपडेट किया था, जो आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस, आईफोन 6 एस, आईफोन 6 एस प्लस और आईफोन एसई को अप्रत्याशित शटडाउन से बचने के लिए पीक वर्कलोड्स के दौरान पावर मैनेजमेंट को बेहतर बनाता है। हालांकि इस प्रक्रिया में फोन धीमा हो जाता है।
इस मुद्दे को लेकर एप्पल पर अमेरिका में आठ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं तथा इजरायल तथा फ्रांस में भी कंपनी कानूनी कार्रवाई का सामना कर रही है।
एप्पल ने दिसंबर की शुरुआत में दिसंबर में यह स्वीकार किया था कि उसने जानबूझकर आईफोन के कुछ मॉडलों को धीमा कर दिया है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Apple apologizes for slowing down old iPhones
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: i phone, apple phones, apple apologizes, i phones slow, apple battery, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved