• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एडोब ने भारत में किया अपना विस्तार, नोएडा में खोला नया ऑफिस

Adobe Expands in India, Opens New Office in Noida - Gadgets News in Hindi

नई दिल्ली । अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने शुक्रवार को नोएडा में अपना नया कार्यालय (ऑफिस) खोला। कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित नवाचार पर भी तेजी से ध्यान दे रही है। नोएडा के सेक्टर 129 में स्थित यह नया ऑफिस भारत में एडोब का सातवां और उत्तर प्रदेश में तीसरा ऑफिस है। कंपनी के अनुसार, इस नए परिसर में फिलहाल इंजीनियरिंग और ग्राहक सेवाओं से जुड़े 700 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।
एडोब इंडिया के कंट्री मैनेजर और डॉक्यूमेंट क्लाउड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अभिज्ञान मोदी ने कहा, "दुनिया तेजी से एआई और एजेंटिक तकनीकों की ओर बढ़ रही है और एडोब नवाचार और रचनात्मकता को नए तरीके से आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। नोएडा में नए कार्यालय का उद्घाटन भारत से नवाचार को बढ़ावा देने की हमारी रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
इस ऑफिस को आधुनिक तकनीक से लैस सहयोगात्मक कार्यस्थल के रूप में तैयार किया गया है, ताकि एआई युग में नवाचार, टीमवर्क और कर्मचारियों की भागीदारी को बढ़ावा मिल सके।
एडोब इंडिया की एम्प्लॉई एक्सपीरियंस हेड स्वाति रुस्तगी ने कहा कि यह ऑफिस तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में टीमों को बेहतर तरीके से साथ काम करने में मदद करेगा।
नोएडा स्थित यह परिसर आईजीबीसी-प्लेटिनम प्रमाणित है, और इसमें पर्यावरण के अनुकूल निर्माण, ऊर्जा बचाने वाली प्रणालियां और टिकाऊ बुनियादी ढांचा शामिल किया गया है।
एडोब ने भारत में अपनी शुरुआत 1997 में इंजीनियरिंग अनुसंधान और विकास केंद्र के रूप में की थी। इसके बाद से कंपनी ने देश में तेजी से विस्तार किया है।
वर्तमान में कंपनी भारत में 8,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रही है। अमेरिका के बाहर भारत एडोब का सबसे बड़ा कार्यबल केंद्र बन चुका है और कंपनी के वैश्विक नवाचार में भारत की हिस्सेदारी एक-तिहाई से ज्यादा है।
प्रतिभा विकास के क्षेत्र में भी एडोब लगातार काम कर रही है। इसी साल कंपनी ने भारत के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए फायरफ्लाई, फोटोशॉप और एक्रोबैट जैसे टूल्स मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, ताकि एआई-रेडी वर्कफोर्स तैयार किया जा सके।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adobe Expands in India, Opens New Office in Noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adobe expands in india, adobe, india, noida, office in noida, gadget news, latest gadgets updates, latest gadgets news in hindi, latest gadgets reviews in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गैजेट्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved