भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र की श्याम नगर कॉलोनी में गुरुवार को एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
जानकारी के अनुसार जघीना निवासी संजय श्याम नगर कॉलोनी निवासी सोबरन सिंह के यहां मजदूरी करता था। संजय अपने भाई बबलू के साथ सोबरन सिंह के घर अपनी मजदूरी के रुपए लेने गया था। वहां सोबरन की पत्नी ने और उसके बच्चों ने उन्हें बातों में लगा लिया। इसी बीच मौका पाकर उसकी पत्नी ने संजय पर कट्टे से फायर कर दिया। इससे संजय वहीं निढाल होकर गिर पड़ा। वहीं उसके साथ आया उसका भाई सहमकर मौके से भाग गया। बाद में परिजनों ने मथुरा गेट थाने पर हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया।
झारखंड के चतरा में दो करोड़ रुपए मूल्य के अफीम और हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
Daily Horoscope