कैथल। शहर की नानकपुरी कॉलोनी में घरेलू झगड़ा व दहेज की मांग से परेशान एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। कैथल शहर के एक बड़े प्राइवेट शाह अस्पताल में महिला व दो वर्षीय बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार वर्षीय बेटी अभी जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही है। आत्महत्या का कारण घरेलू झगड़ा व दहेज की मांग बताया जा रहा है।
मृतक महिला सुनीता का पति वैष्णो देवी गया था और पीछे से उसने अपने दोनों बच्चों सहित जहर खा लिया। मृतका सुनीता (28) के चचरे भाई ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2010 में राजस्थान के अलवर जिले से हरियाणा के कैथल में सुनीता की शादी नरेश कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही वह दहेज व पैसे की मांग करता था और उसकी सुनीता को परेशान रखता था।
उन्होंने कई बार दहेज की मांग पूरी भी की लेकिन उसका ये हर रोज का काम था। इनकी रोज-रोज की प्रताडऩा से तंग आकर सुनीता ने अपनी बेटी पायल व बेटे राहुल के साथ जहर खा लिया। इस दौरान नरेश वैष्णो देवी गया हुआ था। शाह अस्पताल में इलाज के दौरान सुनीता व राहुल की मौत हो गई, जबकि पायल का इलाज चल रहा है। थाना शहर प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope