मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरगनर में एक महिला इंजीनियर को जिंदा जलाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उसकी मां ने शव के पास पडी चप्पल के आधार पर की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम सरिता देवी है और वह मूल रूप से सीतामढी के कन्हौली फुलकाहां की रहने वाली थी। सरिता पिछले तीन वर्षों से मुरौल डिविजन में जेई के पद पर कार्यरत थी। सरिता बजरंग विहार में विजय कुमार गुप्ता के मकान में किराए से रह रही थी। पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। सरिता का पति से मनमुटाव चल रहा था। पति विजयसिंह गांव में रहता है। सरिता के दो बेटे हंै। एक बेटा घर पर रहकर पढाई कर रहा है जबकि दूसरा दरभंगा में पॉलिटेक्निक की पढाई कर रहा है। घटना के समय छोटा बेटा नानी के घर था। सोमवार को सुबह महिला जेई की जली हुई लाश मकान मालिक ने देखी तो चीख पडा। उसने मोहल्ले वालों को भी घटना के बारे में बताया। साथ ही पुलिस को भी इस बाबत सूचित किया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। महिला का शरीर पूरी तरह से जला हुआ था। शव के कुछ अवशेष पडे हुए थे। पुलिस ने एसएफएल टीम को बुलाया और शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़े :अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक
यह भी पढ़े :50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope