• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्नी की गला घोंट कर हत्या, पति फरार

Wife strangled, husband absconded - Bhiwani News in Hindi

भिवानी। गांव मिट्ठी निवासी रतनसिंह के बेटे बलराज ने अपने ही पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पिता ने उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के भाई चतर सिंह ने बताया कि रतन सिंह शराबी था तथा अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा रहता था मगर इन दिनों ऐसी कोई बात नहीं थी। आज सुबह रतनसिंह व उसकी पत्नी 45 वर्षीया राजबाला नित्यप्रति की भांति खेतों में गए, जहां उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी या किसी ऐसी ही लोहे की वस्तु से वार कर उसे बेहोश किया व फिर उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वही पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतिका का पोस्टमार्टम भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में करवाने के बाद शव महिला के परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी पति फरार है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wife strangled, husband absconded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wife strangled, husband absconded, crime news in hindi, crime news, bhiwani news, bhiwani news in hindi, real time bhiwani city news, real time news, bhiwani news khas khabar, bhiwani news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved