फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने नौ साल की बच्ची के साथ शुक्रवार सुबह कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जाफरगंज क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक गांव में शुक्रवार सुबह एक नौ साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अमित (25) नामक युवक एकांत में ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची को आरोपी युवक वहीं छोड़कर फरार हो गया था, जिसे दूसरे गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, "बच्ची अपने ननिहाल में रहती है। उसके माता-पिता परदेश में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद बच्ची की हालत बेहद खराब है। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी युवक को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।"
-- आईएएनएस
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope