• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 चौपहिया वाहन व 12 दुपहिया वाहन बरामद

Two vicious vehicle thieves arrested, recovered 2 four-wheeler and 12 two-wheeler - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चौमू पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर तीन बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो चौपहिया वाहन व 12 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रतनसिंह के निर्देशन में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम सहायक पुलिस आयुक्त चौमू दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में बनाई गई। इसमें थानाधिकारी चौमूं जितेन्द्र सिंह सोलंकी, उपनिरीक्षक भजनाराम एवं नेकीराम, हैड कांस्टेबल बजरंगलाल, बाबूलाल व गंगाराम, कांस्टेबल पवन, राजेन्द्र, राकेश एवं मोहन की टीम ने संदिग्धों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की। सीसीटीवी फुटेज में चोरी के बाद डीआई जीप व अल्टो सामोद रोड की तरफ जाना पाया गया। इस पर नाकाबंदी में टीम ने पांच संदिग्धों को पकडक़र पूछताछ कर राजू कुमार रैगर (20), ब्रजेश कुमार (23) को गिरफ्तार कर तीन बाल अपचारियों को निरुद्ध किया। इनके कब्जे से 1 डीआई जीप, 1 अल्टो कार व 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

[@ 13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल]

यह भी पढ़े

Web Title-Two vicious vehicle thieves arrested, recovered 2 four-wheeler and 12 two-wheeler
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: two, vicious, vehicle, thieves, arrested, recovered, two, four, wheeler, chomu police, crime news in hindi, crime news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved