• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

9 लड़कियों को दुबई भेजने वाला तस्कर गिरफ्तार

Trafficker sending 9 girls to Dubai arrested - Crime News in Hindi

बेंगलुरु। एक डांस बार में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 9 लड़कियों को दुबई भेजने वाले 37 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने यहां सोमवार को गिरफ्तार किया। केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कुलदीप जैन ने कहा, "बासवराज कलासद ने कोविड लॉकडाउन से पहले 9 लड़कियों को हर महीने एक लाख रुपये की आय का वादा कर दुबई भेजा था। मगर असल में उसने इन लड़कियों की तस्करी की थी।"

इन लड़कियों को संदेह हुआ कि उन्हें वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया जाएगा। हालांकि इन में से कुछ स्वेच्छा से गईं। पुलिस इन लड़कियों का पता लगा रही है।

ये लड़कियां कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे विभिन्न राज्यों की हैं। ये हाल ही में वंदेभारत उड़ान से दुबई से लौटी हैं। इनकी उम्र 20 से 25 वर्ष है। लॉकडाउन के दौरान ये दुबई में थीं और वापसी के लिए इन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क किया था।

जैन ने कहा, "हमने कलासद को धोखाधड़ी और मानव तस्करी के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 370 के तहत गिरफ्तार किया है।"

पुलिस को कलासद का सुराग एक अज्ञात व्यक्ति के ई-मेल से मिला। जैन ने कहा, "हमने उसके ठिकाने नंदिनी लेआउट पर तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका दफ्तर बंद मिला। तब हमने उसके बारे में कुछ और जानकारी जुटानी शुरू की। आखिरकार हम उस तक पहुंचने में कामयाब हुए।"

कलासद को बेंगलुरु के एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trafficker sending 9 girls to Dubai arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arrested, smuggler, 9 girls, sent to dubai, crime news in hindi, crime news
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved