• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नहर में प्रेमी युगल के शव मिले

The lovers of the bodies in the canal - Fatehabad News in Hindi

फतेहाबाद। यहां के रतिया ईलाके के टोहाना रोड़ चिम्मो गांव में स्थित चिम्मो हैड के पास रविवार देर शाम को एक युवक व युवती के हाथ बंधे शव नहर में तैरते हुए मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के हाथ आपस में एक कपड़े से बंधे हुए थे। युवती के गले में मंगलसूत्र भी मिला है। यह भी पता चला है कि यह घटनाक्रम ताजा है, क्योंकि दोनों की डैड बॉडी ताजा बताई जा रही है। दोनों के शवों को बिलासपुर ढाणी के पास से गुजर रही नहर से निकाल लिया गया है व सीन आफ क्राईम की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार देर शाम को रतिया के टोहाना रोड़ स्थित चिम्मो के पास से गुजरने वाली चिम्मो हैड पर एक 24 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती का शव लोगों ने नहर में बहता हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। बताया गया है कि यहां से दोनों का शव बहता हुआ आगे निकल गया। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची लेकिन तब तक शव चिम्मो हैड से काफी दुर जा चुके थे जिसके बाद पुलिस ने शवों की नहर से तलाश आरंभ कर दी। बिलासपुर ढ़ाणी के पास जैसे ही पुलिस को शवो के होने की जानकारी मिली तो मोके पर रतिया थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मोके पर पहुचे व नहर में तेर रहे दोनों के शवों को निकाल लिया गया। युवक व युवती के हाथ एक कपड़े से बंधे हुए थे। पुलिस की जांच मे सामने आया है कि उक्त दोनो म्रतक टोहाना की इंद्रो कॉलोनी के रहने वाले है और पडोसी बताए जा रहे है। युवती के गले में मंगलसूत्र भी बंधा हुआ है। रतिया थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। हो सकता है कि दोनों ने आत्महत्या की हो, दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही जांच की जायेगी व मामले के बारे में वह कुछ बता पाएगे ।
सुसाईड या ऑनर किलिंग
पुलिस सूत्र अभी इस मामले को सुसाईड का मामला ही बता रहे है। वहीं अशंका जताई जा रही है कि यह मामला ऑनर किलिंग का भी हो सकता है। हालांकि पुलिस को दोनों शवों पर अभी तक चोट के निशान नहीं मिले है। युवती के गले में लटका मंगलसूत्र भी कोई ओर ही कहानी बयां कर रहा है। अशंका है कि यदि दोनें ने सुसाईड किया है तो पहले विवाह किया होगा और फिर एक साथ हाथ बांध कर नहर में छलांग लगा दी होगी।

[@ ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका]

यह भी पढ़े

Web Title-The lovers of the bodies in the canal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lovers, bodies, canal in fathabad, crime news in hindi, crime news, fatehabad news, fatehabad news in hindi, real time fatehabad city news, real time news, fatehabad news khas khabar, fatehabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved