श्रीगंगानगर। अनैतिक काम करवाने वाली मां के खिलाफ उसकी पीडि़त बेटी ने मोर्चा खोल दिया। बहादुर बेटी ने अपनी मां के इस कारनामे की सीधे एसपी से ही शिकायत की। इस पर पुलिस ने शुक्रवार रात बोगस ग्राहक भेजकर अनैतिक काम करते तीन महिलाओं एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को 6,850 रुपए की नकदी बरामद की गई है। एक आरोपी मौके से भाग गया। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अड्डा संचालिका को रिमांड पर भेज दिया। बाकी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया।
जांच अधिकारी सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि शहर की एक युवती ने एसपी से मिलकर अपनी मां की शिकायत की। उसने शिकायत में कहा कि उसकी मां उससे जबर्दस्ती अनैतिक काम करने किसी अड्डा संचालिका के पास भेजती है। उससे अनैतिक काम करवाने के बदले तीन चौथाई रुपए अड्डा संचालिका और एक चौथाई उसकी मां को दिए जाते हैं। इस पर महिला थाना, कोतवाली और जवाहरनगर थाना का जाब्ता लेकर पीडि़ता के बताए गए अड्डे के आस पास जाल बिछाया गया।
पुलिस ने पांच सौ रुपए का नोट देकर सादा वर्दी में एक कांस्टेबल को अड्डे पर भेजा गया। कांस्टेबल का सौदा तय होने का इशारा मिलते ही पुलिस ने अड्डे पर दबिश दी। मौके से अड्डा संचालिका हाउसिंग बोर्ड निवासी रोजी उर्फ रूबी, अबोहर निवासी शांति और सादुलशहर निवासी ज्योति नाम की महिलाओं को इंदिरा कॉलोनी निवासी पवन कुमार के साथ अनैतिक काम करते पकड़ा। सभी आरोपियों पर पीटा एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली में अवैध पिस्टल से केक काटने वाला गिरफ्तार
ताइक्वांडो खिलाड़ी का वॉलीबॉल प्लेयर पर नहाते वक्त वीडियो बनाने का आरोप, केस
कर्नाटक में बुजुर्ग मरीज का यौन शोषण करने पर पुरुष होम नर्स गिरफ्तार
Daily Horoscope