• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेलिकॉप्टर से फूल बरसाने के नाम पर जैन समाज से की ठगी

swindle of 3.31 lakh from Jain community - Bundi News in Hindi

बूंदी। जैन समाज के 17 से 22 जनवरी को बूंदी में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में शोभायात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा करवाने के नाम पर समिति से तीन लाख 31 हजार रुपए हड़पने वाले आरोपी जालोर निवासी विमल सिंघवी को कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को जालोर से गिरफ्तार कर लिया।

समिति का आरोप था कि पंचकल्याणक महोत्सव में 19 जनवरी, 2016 को निकाली जाने वाली शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा के लिए एजेंट विमल सिंघवी को समिति ने 3 लाख 31 हजार की राशि दी थी। इसके तहत उदयपुर से हेलिकॉप्टर आकर बूंदी में शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करता। 19 जनवरी को सिंधवी ने समिति को मौसम खराब होने का हवाला देते हुए हेलिकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा नहीं करा पाने की बात कहीं। इस पर समिति ने रुपए वापस मांगे, लेकिन सिंघवी ने समिति को पैसा वापस देने से मना कर दिया। इस पर पंचकल्याणक समिति ने सिंधवी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मामला दर्ज करवाया। कोतवाली पुलिस ने विमल सिंधवी को उसके जालोर स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया। बूंदी में सिंधवी से शुक्रवार तक पूछताछ जारी थी। शनिवार को सिंधवी को अदालत में पेश किया जाएगा।

[@ खुला अय्याश बाबा का राज,औरतों को यूं फंसाती थी शिष्याएं]

यह भी पढ़े

Web Title-swindle of 3.31 lakh from Jain community
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swindle, lakh, rupees, jain, community, panckalyank, festival, helicopter, chopper, crime news in hindi, crime news, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved