कोटा। अन्नतपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी तस्कर के पास से साढ़े सोलह किलो गांजा बरामद किया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। [@ 43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक] [@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसके पास से मिले बैग में साढ़े सोलह किलो गांजा मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी जल सिंह उर्फ विनोद उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला है, जो वर्तमान में कोटा के महावीर नगर इलाके में रह रहा है। वहीं पुलिस ने गांजा तस्कर जल सिंह से मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
लूट की झूठी सूचना देने वाला कूरियर कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार, रुपए बरामद
मादक पदार्थ अफीम की खरीद फरोख्त करते तीन आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope