• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मॉडल ने सुनाई दर्द भरी दास्तां, फिल्मों में रोल देने के नाम हुआ रेप

मायानगरी मुंबई में एक मॉडल ने पुलिस को अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है जिसमें उसने बताया है कि फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर एक फर्जी डायरेक्टर जिसका नाम अरहान अख्तर था उसके झांसे में आ गई। मॉडल के मुताबिक अख्तर खुद को फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकारों का करीबी बताता था। इसके दावे को सच मान मुंबई की एक मॉडल इसके संपर्क में आ गई थी। मॉडल को अख्तर ने बताया कि वह करोड़ों रुपए के बजट वाली फिल्म बना रहा है। अख्तर ने मॉडल को झांसा दिया कि उसे एक बड़े कलाकार के अपोजिट लीड एक्ट्रेस का रोल मिलेगा। इंडस्ट्री में ज्यादा जान पहचान न होने के नाते मॉडल को ये बहुत बड़ा चांस लगा। उसने तुरंत फिल्म में काम करने के लिए हां कर दिया। वहीं अख्तर ने मॉडल को बताया कि लखनऊ में फिल्म के लिए ऑडिशन हो रहा है वहां फिल्म के प्रोड्यूसर आएंगे वहां आपको जाना पड़ेगा। इसके बाद मॉडल लखनऊ पहुंच गई जहां उसे एक प्रोड्यूसर से मिलाया गया और कहा गया कि फिल्म करनी है तो इसके साथ फिजिकल रिलेशन भी बनाने होंगे। मॉडल ने वैसा ही किया।
सिलसिला यहीं नहीं थमा मॉडल ने पुलिस को बताया कि अख्तर ने मॉडल को फिर से दूसरे शहर जाने को कहा और वहां भी उसे दूसरे प्रोड्यूसर के साथ संबंध बनाने पड़े।
इसके बाद इस दौरान मॉडल को लगने लगा कि उसके साथ धोखा हो रहा है। उसने अख्तर के खिलाफ फिल्म दिलाने के नाम पर रेप कराने का केस दर्ज करा दिया और दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्यवाई की।
मुंबई पुलिस ने सारण पुलिस की मदद से छपरा के नगरा गांव के रहने वाले डायरेक्टर अरहान अख्तर उर्फ नसीम अख्तर को धर दबोचा।

[@ दहेज नहीं लाई तो माथे पर गुदवाया मेरा बाप चोर, शरीर पर गालियां]

यह भी पढ़े

Web Title-raped with a model in mumbai fake director arrested from bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raped, with, a model, mumbai, fake, director, arrested, bihar, froud, crime news in hindi, crime news, mumbai news, mumbai news in hindi, real time mumbai city news, real time news, mumbai news khas khabar, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved