दक्षिण कन्नड़। कर्नाटक पुलिस ने दक्षिण कन्नड़ जिले में आठ साल की
बच्ची के साथ कथित बलात्कार और हत्या के मामले में पूछताछ के लिए 19 लोगों
को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार शाम को
एक टाइल फैक्ट्री के नाले के अंदर बच्ची का शव मिला था। प्रवासी मजदूरों की
बेटी शाम चार बजे लापता हो गई थी। वह एक टाइल फैक्ट्री के परिसर में खेल
रही थी। काफी तलाश के बाद देर शाम उसका शव नाले में मिला। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
परिजनों
को फैक्ट्री के मजदूरों की भूमिका पर शक है। कर्नाटक और अन्य राज्यों के
कुल 30 कर्मचारी कारखाने में काम करते हैं। इनमें से दस लोग रविवार को काम
पर नहीं आए थे।
मंगलुरु ग्रामीण पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
है। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार के मुताबिक, घटना परारी गांव की
है। उन्होंने कहा, "हमने कई लोगों को हिरासत में लिया है। हम हत्या के
कारणों का पता लगाएंगे और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।"
परिजनों को शक है कि उनकी बेटी के साथ रेप कर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
(आईएएनएस)
दिल्ली फिर शर्मसार - 13 साल की मासूम से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
राजस्थान में कॉन्स्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ में बच्ची की हत्या के आरोप में 13 वर्षीय लड़का गिरफ्तार
Daily Horoscope