• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्ज न चुकाने पर की गर्भवती महिला की पिटाई, चार गिरफ्तार

Pregnant woman beaten up for not repaying loan, four arrested - Crime News in Hindi

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। एक गर्भवती महिला को उसके नाबालिग बच्चों की मौजूदगी में पीटने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भागवतपुरा मोहल्ले की है। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार के मुताबिक, यह कर्ज का मामला लग रहा है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने एक युवक, एक दिहाड़ी मजदूर और उसकी 32 वर्षीय गर्भवती पत्नी को बेरहमी से पीटा। क्योंकि वे 2017 में लिए गए कर्ज को ब्याज के साथ नहीं चुका पाए थे। अशोक कुमार के रूप में पहचाने जाने वाले मुख्य आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ ऋषि सिंह के घर में घुसकर उनकी और उनकी पत्नी पूनम की पिटाई की और उनके एक साल और तीन साल के बच्चों पर भी हमला किया।
पड़ोसियों ने इसका वीडियो शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार अशोक कुमार कर्ज पर पैसा देता है और घर को अपने नाम गिरवी रख लेता है और फिर वहां रहने वालों को निकालने की धमकी देता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pregnant woman beaten up for not repaying loan, four arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pregnant women, minor children, praveen kumar, rishi singh, ashok kumar, crime news in hindi, crime news
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved