अलवर। यहां पिछले कुछ दिनों से फैली दहशत को आखिर पुलिस ने खत्म कर दिया है। यहां महिला को काटकर टुकड़े-टुकड़े करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही था। अवैध संबंध इसके पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है। इस शैतान किलर पति ने पत्नी को आग लगाई और फिर उसे धारदार हथियार से काट डाला। इतने में ही वह शांत नहीं हुआ। कटे टुकड़ों को शहर के गली-मोहल्लों में अलग-अलग दिन बिखेर दिए। उसने धनतेरस की रात को मर्डर किया था। अलवर के सक्कापाड़ी निवासी किलर योगेश मल्होत्रा को पुलिस ने शुक्रवार रात्रि दिल्ली भागते समय रास्ते से धर दबोचा। अलवर में पांच दिन से चल रही सनसनीखेज घटना से पूरा शहर तनाव में था। लोग दहशत में थे कि आखिर ऐसा कौन शख्स शहर में घुस आया है, जो इस तरह की वारदात को अंजाम दे सकता है। असल में धनतेरस की रात जब लोग खरीदारी, आतिशबाजी में व्यस्त थे, दीपक प्रज्ज्वलित कर रहे थे, खुशियां मना रहे थे, सक्कापाड़ी में योगेश के घर में कुछ और हीचल रहा था। योगेश और उसकी पत्नी आरती के बीच आए दिन झगड़ा, मारपीट, घर से भाग जाने जैसी घटनाएं होती रहती थीं। पड़ोसी भी इस तरह की रोज की घटनाओं से वाकिफ थे और उन्होंने इस तरह की घटनाओं से चिंतित होना छोड़ दिया था। वे दोनों को समझाने जैसी बातों में भी नहीं उलझते थे। धनतेरस की रात को भी कुछ इसी तरह की घटनाएं हुईं। योगेश के घर से चीख-पुकार और रोने-धोने की आवाजें आ रही थीं।पड़ोसियों ने इसे रुटीन घटना में लिया और दिवाली का आनंद लेते रहे। योगेश के सिर पर उस रात कुछ और ही सनक सवार हो चुकी थी। योगेश के लिए सबसे बड़ी दुश्मन बनी उसकी पत्नी पर उसने केरोसिन डाला और आग लगा दी। योगेश यहां तक नहीं रुका, उसके आग लगने पर जब पत्नी चीखने लगी तो उसने धारदार हथियार उठाया और वार करता रहा। कुछ देर में महिला बेहोश हो चुकी थी। योगेश के सिर पर इस कदर जुनून सवार हो गया कि उसने उसी धारदार हथियार से महिला की बोटी-बोटी काटना शुरू कर दिया। उसने सिर काटा, धड़ अलग कर दिया। पांव काटे, हाथ काट डाले। फिर शरीर के अलग-अलग अंगों के मांस के टुकड़ों के चिथड़े-चिथड़े कर दिए। कटे हुए अंगों, चिथड़ों-मांस के टुकड़ों को उसने अलग-अलग थैलों, पोटलियों में भरा और घर के एक कोने में रख कर छिपा दिया।
फिर शुरू हुआ दहशत का सिलसिला
यह भी पढ़े :ड्रेस पसंद नहीं आई तो पति ने चबाई पत्नी की नाक
यह भी पढ़े :अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope