नई दिल्ली। मोहाली में अपने बिजनेसमैन पति की पिस्टल से गोली मारकर हत्या
करने वाली महिला को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस वारदात का खुलासा
तब हुआ जब महिला अपने पति की लाश को सूटकेस में ठूंस फेंकने जा रही थी।
आरोपी सीतर कौर-35 को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव की पहचान महिला के पति
एकम सिंह ढिल्लन के रूप में हुई जिसे 9 एमएम पिस्टल से गोली मारी गई। एकम
सिंह मानवाधिकार कार्यकर्ता जसपाल सिंह ढिल्लन के बेटे हैं। 6.3 फीट कद के एकम सिंह के शव को जिस तरह से महिला ने सूटकेस में ठूंसा था
वह वीभत्स था।
बताया जा रहा है कि उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी हुई तब से ही दोनों
के संबंधों में खटास है। एकम सिंह प्रॉपर्टी डीलर का काम देख रहे थे। सीरत
सार्दुलगढ से पूर्व कांग्रेस विधायक अजीत इंदर सिंह मोफर की भतीजी है। वह
अपने चाचा की देखरेख में ही पली पढी है क्योंकि बचपन में ही उसके पिता की
मौत हो गई थी।
घटना रविवार सुबह की है। पुलिस ने बताया कि सीरत कौर ने जब अपने पति को
गोली मारी तब उसके बच्चे सो रहे थे।
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope