जयपुर। राजधानी के प्रतापनगर थाना इलाके में शुक्रवार को पड़ोसी में हुए झगड़े में चली गोली एक अन्य पड़ोसी महिला के जा लगी। घायल महिला को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायर करने वाले आरोपी फरार हैं।
थानाधिकारी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि घटना प्रतापनगर के सेक्टर आठ में हुई है। डेढ़ माह पहले दो पड़ोसियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जो शुक्रवार दोपहर फिर से हो गया। करीब दो घंटे की बहस और धक्का-मुक्की के बीच दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था, लेकिन घर पहुंचने के कुछ देर बाद दोनों पक्ष एक बार फिर लड़ पड़े। इसमें एक पक्ष की ओर से कुछ युवक बाइक पर आए और उन्होंने हवा में फायर किया और गोली पड़ोस में रहने वाली उषा जैन (52) के पैर में जा लगी।
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
Daily Horoscope