गुडग़ांव। गुडगांव में एक के बाद एक बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है।
सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधी बेखौफ नजर आ रहे है। कुछ दिनों
पहले एक 19 वर्षीय महिला के साथ रेप और उसकी मासूम बच्ची को मौत के घाट
उतारने की घटना सामने आई थी। अब एक पुलिस अधिकारी के बेटे ने विधवा महिला
और उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप कर उसका विडियो बनाने का मामला सामने आया
है। पुलिस के अनुसार 35 साल की पीडि़त महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया जा रहा है कि आरोपी
आशीष कुमार के पिता दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पुलिस का कहना है
कि आरोपी के फोन में महिला के गुडग़ांव वाले घर में बनाए 10 से अधिक ऐसे
विडियो मिले हैं। आरोपी विडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला और उनकी
बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
घटना गुडग़ांव के राजेन्द्रा पार्क
थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बीए फाइनल ईयर का छात्र है और
दिल्ली के अमर कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी
महिला के घर से ही हुई। पीडित महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को फोन कर
जानकारी दी। आशीष पिछले 25 दिनों से महिला के साथ रेप कर रहा था। दोनों की
मुलाकात एक मार्केट में हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। महिला ने जब
देखा कि आरोपी उनकी बेटी को भी निशाना बना रहा है तो उन्होंने पुलिस में
शिकायत दर्ज करवाई।
बागपत में दो लाख की अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
ऑन डिमांड बाइक चुराने वाले गैंग के तीन शातिर गिरफ्तार, 20 बाइक बरामद
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Daily Horoscope