नूंह।जिले
के सिंगार गांव में कुछ युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की का जबरन अपहरण कर
उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। जिला महिला पुलिस ने
पीड़ित लड़की की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ जबरन अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। महिला पुलिस थाने की
कार्यकारी प्रभारी राजकला के अनुसार बताया गया कि गत 13 जनवरी को गांव के
आसिफ, अकबर निवासी सिंगार, सलाम निवासी पिंगौर, थाना सदर
पलवल ने मिलकर गांव की एक लड़की का अपहरण कर लिया था। तीनों युवकों ने
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी
देकर फरार हो गए। लड़की ने अपने परिजनों को सारी घटना की जानकारी दी। महिला पुलिस में शिकायत कर दरिंदों
केखिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई। महिला पुलिस ने पीड़ित लड़की की
शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया
है।
महिला पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच
शुरू कर दी गई है। आरोपी गांव व अपने घर से फरार है। उन्होंने बताया कि
आरोपीयों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope